Loading...
त्रिकोणीय वनडे सीरीज: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह, ये बने रिकॉर्ड्स
श्रीलंका को मैच में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

त्रिकोणीय वनडे सीरीज: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में बनाई अपनी जगह, ये बने रिकॉर्ड्स

Oct 27, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के 5वें मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान से ही 31 अक्टूबर को होगा। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

मैच का लेखा-जोखा 

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बाबर आजम ने बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज मैच में 20 रन भी नहीं बना पाया। श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए।

जवाब में श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 62 रन की पारी खेली। उनके अलावा पवन रतनायके ने 23 रन बनाकर श्रीलंका को आसान जीत दिला दी।

शाहीन अफरीदी और अरफात मिन्हास ने एक-एक विकेट लिए।

गेंदबाजी

ऐसी रही मदुशंका की गेंदबाजी 

मदुशंका ने 8.3 ओवर गेंदबाजी की और एक मेडन के साथ 34 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 4 की रही।

उन्होंने फखर जमान (5), साद बेग (5), हसन नवाज (17), अरफात मिन्हास (10) और शाहीन (15) को अपना शिकार बनाया।

मदुशंका के वनडे करियर का यह दूसरा 5 विकेट हॉल रहा। इस खिलाड़ी ने अब तक 34 मुकाबले खेले हैं और इसकी 34 पारियों में 26.04 की औसत से 61 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

ADVERTISEMENT

पारी

ऐसी रही कामिंदु की पारी और साझेदारी 

कामिंदु ने 60 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 8 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 103.33 की रही।

उन्होंने पहले विकेट के लिए अविष्का फर्नांडो के साथ 41 गेंदों में 50 रन जोड़े। वहीं, पवन के साथ उन्होंने 56 गेंदों में 52 रन की साझेदारी निभाई।

कामिंडु के वनडे करियर का यह 5वां अर्धशतक साबित हुआ। उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 743 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

पाकिस्तान के नाम आया ये शर्मनाक रिकॉर्ड 

क्रिकइन्फो के अनुसार, घरेलू मैदान पर वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान का यह दूसरा सबसे कम स्कोर साबित हुआ। इससे पहले उसने साल 2009 में लाहौर के मैदान पर इसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ केवल 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गए थे।

ADVERTISEMENT