Loading...
त्रिकोणीय वनडे सीरीज: दिलशान मदुशंका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल
दिलशान मदुशंका ने घातक गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

त्रिकोणीय वनडे सीरीज: दिलशान मदुशंका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल

Oct 27, 2026
06:59 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के 5वें मैच में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया। ये उनके वनडे करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल साबित हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ इस खिलाड़ी ने पहली बार ये कारनामा किया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की पहली पारी 110 रन पर समाप्त हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी

ऐसी रही मदुशंका की गेंदबाजी 

मदुशंका ने 8.3 ओवर गेंदबाजी की और एक मेडन के साथ 34 रन देकर 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 4 की रही।

उन्होंने फखर जमान (5), साद बेग (5), हसन नवाज (17), अरफात मिन्हास (10) और शाहीन अफरीदी (15) को अपना शिकार बनाया।

उनके अलावा सहान अराच्चिगे ने 5 ओवर में 24 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। असिता फर्नाडों, ईशान मलिंगा और दुनिथ वेल्लालागे ने एक-एक सफलता हासिल की।

पाकिस्तान

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसे हैं मदुशंका के आंकड़े 

मदुशंका ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला साल 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं और इसकी 3 पारियों में 17.88 की औसत से 9 विकेट चटकाए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया।

पाकिस्तान के खिलाफ मदुशंका की इकॉनमी रेट 5.78 की रही है। इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 12 विकेट जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।

ADVERTISEMENT

जीत

ऐसे मिली श्रीलंका को जीत 

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान 110 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 2 विकेट खोकर 18.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बाबर आजम ने बनाए। जवाब में श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 62 रन की पारी खेली।

उनके अलावा पवन रतनायके ने 23 रन बनाकर श्रीलंका को आसान जीत दिला दी। कामिंडु के वनडे करियर का यह 5वां अर्धशतक साबित हुआ।

ADVERTISEMENT

करियर

मदुशंका के वनडे करियर पर एक नजर 

मदुशंका ने अपना पहला वनडे 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

26 साल के इस खिलाड़ी ने 34 वनडे खेले हैं और इसकी 34 पारियों में 26.04 की औसत से 12 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल और 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। साल 2026 में उन्होंने 6 मुकाबले खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 30.72 की औसत से 11 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.20 की रही है।

ADVERTISEMENT