NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / त्रिकोणीय सीरीज 2025: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    त्रिकोणीय सीरीज 2025: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक, जानिए आंकड़े 
    मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    त्रिकोणीय सीरीज 2025: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक, जानिए आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 11, 2025
    12:13 pm

    क्या है खबर?

    त्रिकोणीय सीरीज 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शतक लगाया है।

    यह उनके वनडे करियर का कुल 11वां शतक रहा। श्रीलंका के विरुद्ध यह उनके बल्ले से निकलने वाला पहला शतक रहा।

    इस बीच उन्होंने प्रतिका रावल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन की अच्छी साझेदारी भी की।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    शानदार रही मंधाना की शतकीय पारी 

    मंधाना ने अपनी उम्दा फॉर्म जारी रखते हुए कुछ आकर्षक शॉट लगाए।

    उन्होंने निरंतर रन बनाने जारी रखते हुए 55 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    इस बीच उन्होंने श्रीलंका के तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों के खिलाफ भी रन बटोरने में सफलता हासिल की।

    उन्होंने 92 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

    वह 101 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 116 रन बनाकर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई।

    आंकड़े 

    शानदार रहा है मंधाना का वनडे करियर 

    मंधाना ने साल 2013 में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 102 वनडे मुकाबलों में लगभग 47 की औसत और 87.67 की स्ट्राइक रेट से 4,473 रन बनाने में सफल रही हैं।

    इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक के अलावा 31 अर्धशतक भी निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 136 रन रहा है। वह साल 2024 में महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।

    शतक 

    विश्व क्रिकेट में तीसरी सर्वाधिक वनडे शतक वाली महिला खिलाड़ी हैं मंधाना 

    यह मंधाना का 11वां वनडे शतक था। अब वह इस प्रारूप में शतकों के मामले में केवल ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग (15) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) से पीछे हैं।

    यह श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ उनका पहला शतक है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 16 मैचों में 43.85 की औसत के साथ 614 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    जानकारी

    मौजूदा सीरीज में मंधाना का प्रदर्शन 

    मौजूदा त्रिकोणीय सीरीज में उन्होंने 52.8 की औसत से 264 रन बनाए हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले मुकाबले में 51 रन की पारी खेली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्मृति मंधाना
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम से सलमान खान को मिली राहत तो लोग बोले- शर्म कर लो भाई सलमान खान
    भारत-पाकिस्तान में कैसे हुआ युद्धविराम? 4 दिन हमलों के बाद हुई समझौते की पूरी कहानी पाकिस्तान समाचार
    त्रिकोणीय सीरीज 2025: स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में लगाया शतक, जानिए आंकड़े  स्मृति मंधाना
    रोहित शर्मा द्वारा टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नजर  रोहित शर्मा

    स्मृति मंधाना

    स्मृति मंधाना 2 साल बाद खेलेंगी टेस्ट मैच, जानिए इस प्रारूप में उनके आंकड़े इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के खिलाफ इकलौते टेस्ट से पहले भारतीय महिलाओं ने किया अभ्यास, देखिए तस्वीरें भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    स्मृति मंधाना ने पूरे किए 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्मृति मंधाना ने जड़ा 23वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट क्रिकेट: सलामी बल्लेबाज के तौर पर कैसे रहे रोहित शर्मा के आंकड़े?  रोहित शर्मा
    IPL: 26 से कम उम्र के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  IPL 2025
    IPL: रविंद्र जडेजा CSK के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    IPL 2025: नूर अहमद ने KKR के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    महिला क्रिकेट: भारत की ओर से वनडे में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक क्रिकेट समाचार
    स्मृति मंधाना WBBL में करेंगी एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए डेब्यू, जानिए आंकड़े महिला बिग बैश लीग
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित, शफाली वर्मा हुई बाहर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में भारत को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर  महिला क्रिकेट विश्व कप
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को हराया न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम
    चमारी अट्टापट्टू और हर्षिता समरविक्रमा के बीच रिकॉर्ड साझेदारी, बनाया यह खास रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025