LOADING...
त्रिकोणीय सीरीज, फाइनल: इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, ये बने रिकॉर्ड्स
इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराकर त्रिकोणीय सीरीज पर कब्जा जमा लिया है

त्रिकोणीय सीरीज, फाइनल: इंडिया-A ने श्रीलंका-A को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, ये बने रिकॉर्ड्स

Jun 21, 2026
06:05 pm

क्या है खबर?

इंडिया-A ने रविवार को त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-A को 66 रनों से रहाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट की तीसरी टीम अफगानिस्तान-A थी। फाइनल मुकाबले में इंडिया-A ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (94) और कप्तान तिलक वर्मा (67) की पारी से 377/9 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका-A की टीम 311 रन ही बना पाई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

इंडिया-A ने इस तरह जीता मुकाबला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-A को वैभव और प्रियांश आर्य (39) की सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों पहले विकेट के लिए 53 गेंदों में 132 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद तिलक, कुमार कुशाग्र (36) और अनुकूल रॉय (39) की पारी से इंडिया-A ने 377/9 का स्कोर बनाया। जवाब में श्रीलंका-A से सदीरा समविक्रमा (52) और वानुजा सहान (62) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अर्धशतक

समरविक्रमा ने जड़ा लिस्ट-A करियर का 34वां अर्धशतक

श्रीलंका-A की ओर से समरविक्रमा ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके लिस्ट-A करियर का 34वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 41 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने कप्तान सहान अराच्चिगे (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी निभाई। वह 44 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही अब उनके लिस्ट-A करियर में 174 मैचों में 37 से अधिक की औसत से 5,284 रन हो गए हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी

वानुजा ने जड़ा लिस्ट-A करियर का तीसरा अर्धशतक

श्रीलंका-A की ओर से वानुजा ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके लिस्ट-A करियर का तीसरा ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 55 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने विजयकांत वियासकांत (39) के साथ 7वें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी निभाई। वह 69 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही अब उनके लिस्ट-A करियर में 45 मैचों में 21 से अधिक की औसत से 623 रन हो गए हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड

वैभव ने जड़ा लिस्ट-A इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

वैभव ने अपनी पारी के दौरान महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह लिस्ट-A इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक रहा। वह 29 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों से 94 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक के मामले में श्रीलंका के कौशल्या वीररत्ने रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस सूची में सरफराज खान (15 गेंद बनाम पंजाब, 2026) तीसरे स्थान पर हैं।

रिकॉर्ड

वैभव ने ये रिकॉर्ड भी किए अपने नाम

वैभव पहली 11 गेंदों पर सबसे ज्यादा बाउंड्री से अर्धशतक तक पहुंचने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने अपनी पहली 11 गेंदों में से 10 गेंदों पर बाउंड्री बटोरी। इसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे। अर्धशतक के समय उनकी स्ट्राइक रेट 454.55 की थी, जो लिस्ट-A के इतिहास में सबसे अधिक है। पारी में वैभव की स्ट्राइक रेट 324.14 की रही। यह लिस्ट-A क्रिकेट में 50+ रन बनाने वालों में सबसे अधिक है।

बल्लेबाजी

तिलक ने जड़ा लिस्ट-A करियर का 14वां अर्धशतक

कप्तान तिलक ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके लिस्ट-A करियर का 14वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 70 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ (40) के साथ तीसरे विकेट के लिए 84 और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र (36) के साथ 63 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती दी। तिलक 90 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के से 67 रन बनाकर आउट हुए। उनके अब लिस्ट-A में 52 मैचों में 2,142 रन हो गए हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही इंडिया-A की गेंदबाजी?

मैच में इंडिया-A के गेंदबाजों ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। यश ठाकुर ने 7 ओवर में 45 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए। विप्रज निगम ने 9.1 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट लिए। अनुकूल रॉय ने 9 ओवर में 42 रन खर्च करते हुए 2 सफलताएं अर्जित की। अशोक शर्मा ने 9 ओवर में 75 रन और तिलक ने 2 ओवर में 11 रन देकर 1-1 विकेट लिया। निशांत सिंधु और सूर्यांश शेडगे विकेट रहित रहे।

Advertisement