Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ट्रेविस हेड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Nov 16, 2023
08:40 pm

क्या है खबर?

वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने अर्धशतक लगाया। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 48 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 129.17 की रही। यह मौजूदा विश्व कप में हेड का पहला और वनडे करियर का 16वां अर्धशतक है। वनडे में उन्होंने 4 शतक भी लगाए हैं।

प्रदर्शन

टूर्नामेंट में हेड का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में हेड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें शुरुआती कुछ मैच में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इस विश्व कप के अपने पहले मैच में उन्होंने 67 गेंदों पर 109 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 7 छक्के जड़े थे। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 11 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ उनका खाता नहीं खुला। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 10 रन बनाए थे।

प्रदर्शन

कैसा रहा है हेड का वनडे करियर? 

29 साल के हेड ने अपने वनडे करियर का आगाज 2016 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था। उन्होंने अब तक 63 मैचों की 60 पारियों में 40.29 की औसत और 101.99 की स्ट्राइक रेट से 2,256 रन अपने नाम कर लिए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 152 रन है। इसके अलावा उन्होंने वनडे की 36 पारियों में 55.28 की औसत और 5.75 की इकॉनमी से 18 विकेट चटकाए हैं। 2/21 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।