NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 
    विराट कोहली ने 7 दोहरे शतक जड़े हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टेस्ट क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 14, 2025
    11:49 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

    14 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 123 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 9,230 रन बनाए और 30 शतक लगाए। इसके अलावा, उनके बल्ले से 7 दोहरे शतक भी निकले, जो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा हैं।

    ऐसे में आइए उन भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक हैं।

    #1

    विराट कोहली (7 दोहरे शतक) 

    जुलाई, 2016 से पहले कोहली के टेस्ट करियर में कोई दोहरा शतक नहीं था। इसके बाद उन्होंने 3 साल के अंदर ही 7 दोहरे शतक बनाए। उनकी यह शानदार उपलब्धि उनकी काबिलियत को दर्शाती है।

    कोहली के सभी दोहरे शतक भारत की कप्तानी करते हुए आए थे। कोई अन्य बल्लेबाज कप्तान के तौर पर 6 दोहरे शतक भी नहीं बना पाया।

    इस सूची में कोहली के बाद महान बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं, जिन्होंने कप्तानी करते हुए 5 दोहरे शतक बनाए।

    #2

    वीरेंद्र सहवाग (6 दोहरे शतक) 

    वीरेंद्र सहवाग अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे। उन्होंने टेस्ट में 6 दोहरे शतक लगाए थे।

    उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 319 रन रहा, जो 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था। यह भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है।

    सहवाग एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 2 तिहरे शतक हैं- 319 और 309 (पाकिस्तान के खिलाफ, 2004)।

    सहवाग के 6 में से 4 दोहरे शतक 250 से ज्यादा के स्कोर में बदले थे।

    #3

    सचिन तेंदुलकर (6 दोहरे शतक)

    सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल लंबे टेस्ट करियर में 6 दोहरे शतक लगाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 248* रन था, जो 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में आया था।

    उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेली गई उनकी 241* रनों की पारी काफी मशहूर है, जिसमें उन्होंने बेहद संयम दिखाते हुए ऑफ साइड शॉट्स नहीं खेला था, ताकि कैच आउट होने से बच सकें।

    कुल मिलाकर तेंदुलकर ने टेस्ट में रिकॉर्ड 15,921 रन बनाए हैं।

    #4

    राहुल द्रविड़ (5 दोहरे शतक) 

    राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 5 या उससे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले भारत के चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने कुल 5 दोहरे शतक लगाए।

    उनका सर्वोच्च स्कोर 270 रन था, जो 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में आया था, जिसमें उन्होंने 12 घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की।

    2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेली गई उनकी 233 रन की पारी भी मैच जिताऊ रही। द्रविड़ 10,000+ टेस्ट रन बनाने वाले तीन भारतीयों में से एक हैं।

    #4

    चेतेश्वर पुजारा (3 दोहरे शतक) 

    चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए 3 दोहर शतक जड़े थे। उन्होंने पहला टेस्ट मैच 2010 में खेला था। आखिरी बार वह 2023 में खेलते हुए नजर आए थे।

    उन्होंने 103 मुकाबलों की 176 पारियों में 43.60 की औसत से 7,195 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206* रन रहा है।

    3 दोहरे शतक के अलावा पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 19 शतक भी जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    भारत में चीनी सरकार के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' का एक्स अकाउंट प्रतिबंधित चीन समाचार
    टेस्ट क्रिकेट: भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज  विराट कोहली
    अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी 2' अब तेलुगू भाषा में हो रही रिलीज, जानिए कब  अक्षय कुमार
    गूगल ने एंड्रॉयड 16 के डिजाइन का किया खुलासा, कुछ ऐसा दिखेगा इंटरफेस गूगल

    विराट कोहली

    IPL 2025: विराट कोहली ने मौजूदा सीजन में लगाया 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े IPL 2025
    टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों पर नजर, सूची में एक भारतीय भी शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में सर्वाधिक बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  IPL 2025

    टेस्ट क्रिकेट

    चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद गौतम गंभीर का बड़ा फैसला, इंडिया-A के साथ इंग्लैंड जाएंगे  गौतम गंभीर
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमैका में डे-नाइट टेस्ट की मेजबानी करेगी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में बदलेगा 2 गेंदों के इस्तेमाल का नियम, ICC कर रही है विचार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हराते हुए सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL के इतिहास में कब और क्यों भारत से बाहर हुआ टूर्नामेंट का आयोजन?  IPL 2025
    भारत और पाकिस्तान दोनों देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी  भारतीय क्रिकेट टीम
    क्या विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेना चाहते हैं संन्यास? सामने आई ये जानकारी  विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नहीं तो कौन? जानिए नंबर-4 पर संभावित विकल्प  विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ECB ने की पटौदी ट्रॉफी को रिटायर करने की तैयारी, जानिए क्या है योजना इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड
    विराट कोहली खेलना चाहते हैं वनडे विश्व कप 2027, मुंबई में कार्यक्रम के दौरान की पुष्टि विराट कोहली
    वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका इस साल करेंगी भारत का दौरा, BCCI ने जारी किया कार्यक्रम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: मार्च महीने के लिए श्रेयस अय्यर हुए नामांकित ICC अवार्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025