LOADING...
IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर 
चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2026 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है (फाइल तस्वीर)

IPL के इतिहास में CSK के खिलाफ इन टीमों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर 

Apr 06, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेलना हर टीम के लिए चुनौती भरा होता है, लेकिन कई मौकों पर विरोधी टीमों ने CSK के सामने रनों का पहाड़ खड़ा किया है। बड़े शॉट, आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार रणनीति के दम पर कुछ टीमों ने CSK को चौंकाते हुए इतिहास रचा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन टीमों के बारे में, जिन्होंने CSK के खिलाफ IPL में सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाकर सबको हैरान कर दिया।

#1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (250/3, IPL 2026)

पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आ गई है। IPL 2026 के 11वें मुकाबले में उसने CSK के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 250/3 का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन जड़ दिए। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से 50 रन निकले। रजत पाटीदार ने 19 गेंदों में 48 रन बनाए। जवाब में CSK 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 43 रन से हार गई।

#2

पंजाब किंग्स (231/4, IPL 2014) 

IPL 2014 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना CSK से हुआ था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने 231/4 का स्कोर बना दिया था। ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 38 गेंदों का सामना कर 90 रन बनाए थे। वहीं, डेविड मिलर के बल्ले से 47 रन निकले थे। जवाब में CSK की टीम 187/6 का स्कोर ही बना पाई थी और उसे मैच में उसे 44 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

#3

गुजरात टाइटंस (231/3, IPL 2024)

IPL 2024 के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना CSK से हुआ था। मैच में GT पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और उसने CSK के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। टीम ने 20 ओवर में 231/3 का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (104) और साई सुदर्शन (103) के बल्ले से शानदार शतक निकले थे। जवाब में CSK 196/8 का स्कोर बना पाई और उसे मैच में 35 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

#4

पंजाब किंग्स (226/6, IPL 2014) 

IPL 2014 के क्वालीफायर-2 में PBKS और CSK आमने-सामने थीं। पहले बल्लेबाजी करते हुए PBKS ने धमाकेदार शुरुआत की, जिसमें वीरेंद्र सहवाग ने तूफानी पारी खेली। सहवाग ने सिर्फ 58 गेंदों का सामना किया और 122 रन ठोक दिए, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनकी शानदार पारी के दम पर PBKS ने 20 ओवर में 226/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में CSK 202/7 तक ही पहुंच सकी और उसे 24 रन से हार झेलनी पड़ी।

Advertisement