LOADING...
WWE: 5 सबसे घटिया गिमिक जिन्हें रेसलिंग फैन कभी नहीं भूल पाएंगे

WWE: 5 सबसे घटिया गिमिक जिन्हें रेसलिंग फैन कभी नहीं भूल पाएंगे

लेखन Neeraj Pandey
Jul 27, 2019
02:31 pm

क्या है खबर?

प्रोफेशनल रेसलिंग का सबसे ज़्यादा चाहा जाने वाला चीज होता है इनके द्वारा दिखाए जाने वाले कैरेक्टर्स। जो कैरेक्टर्स रियल लाइफ में होते ही नहीं हैं या फिर जो वास्तविकता में काफी मशहूर होते हैं तो रिंग में रेसलिंग द्वारा प्रदर्शित करना वाकई काबिलेतारीफ है। हालंकि, WWE ने कई बार गिमिक बनाने में चूक की है। एक नजर कंपनी की 5 सबसे बेकार गिमिक पर।

बूगीमैन

कंपनी का सबसे भद्दा और अजीब रेसलर

यदि WWE इतिहास के सबसे भद्दे और अजीब रेसलर की बात की जाएगी तो उसमें बूगीमैन का नाम सबसे पहले आएगा। लाल और काले रंग से पूरी तरह रंगा हुआ चेहरा और हाथ में एक बड़ी सी घड़ी लेकर एंट्री लेने वाले इस रेसलर को देखकर किसी को भी घिन आ जाए। इसके अलावा बूगीमैन अपने साथ ढेर सारे केचुए लेकर आते थे जिन्हें वह जिंदा ही खाते थे। इस तरह की एंट्री वाकई में काफी घिनौनी है।

केविन नैश और रामोन

फेक डीजल और फेक राजोर रामोन

1996 में केविन नैश और राजोर रामोन ने WCW के लिए WWE को छोड़ दिया था। भले ही उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी, लेकिन वह कंपनी में डीजल और राजोर रामोन के रूप में निभाए गए अपने कैरेक्टर्स को साथ नहीं ले जा सके। कंपनी से सोने पर सुहागा करते हुए इन दोने रेसलर्स के फेक कैरेक्टर दिखाने का निर्णय लिया और इसे हमेशा याद रखा जाएगा।

पापा शैंगो

तंत्र-मंत्र दिखाने वाला रेसलर

पापा शैंगो के करैक्टर को कंपनी ने तांत्रिक के रूप में दिखाया था। वास्तव में इस बारे में सोचकर भी हंसी आती है कि कंपनी ऐसा भी कुछ कर सकती है। एंट्री लेते समय पापा शैंगो के हाथ में एक खोपड़ी और छोटी सी छड़ी होती थी। चेहरे को पेंट से पूरी तरह रंग दिया जाता था। रिंग में आने के बाद जब वह अपनी तंत्र विद्या दिखाते तो वह मजाक जैसा लगता था।

द गॉबब्लेडी गूकर

कंपनी का सबसे अजीब कैरेक्टर

WWE ने कई अजीब कैरेक्टर्स को रोस्टर पर जगह दी है, लेकिन द गॉबब्लेडी गूकर के कैरेक्टर के साथ उन्होंने सारी हदें पार कर दी थीं। यदि कंपनी को कभी खुद पर हंसना तो वे अपने इस कैरेक्टर को याद करके आराम के साथ खुद पर हंस सकते हैं। हेक्टर गरेरो को इस कैरेक्टर में मास्क के पीछे रखा गया था और कंपनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को हंसाना था।

द बार्बर

लोगों के बाल काटने वाला बार्बर

ब्रूटस ब्रीफकेस 80 और 90 के दशक में WCW और WWE के स्टार परफॉर्मर थे। हालांकि, WWE ने उन्हें जिस गिमिक मेें रखा था उसे सोचकर भी लोगों को हंसी आती होगी। प्रत्येक मैच में जीत दर्ज करने के बाद वह अपनी बड़ी वाली कैंची निकालकर लाते थे और फिर रेसलर्स के बाल काट लेते थे। अपने हर जीते हुए मैच में उन्होंने विपक्षी के बाल काटे हैं।