NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / UEFA यूरो 2020: गोल्डेन बूट जीत सकने वाले पांच खिलाड़ियों पर एक नजर
    अगली खबर
    UEFA यूरो 2020: गोल्डेन बूट जीत सकने वाले पांच खिलाड़ियों पर एक नजर
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    UEFA यूरो 2020: गोल्डेन बूट जीत सकने वाले पांच खिलाड़ियों पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 10, 2021
    08:30 am

    क्या है खबर?

    फुटबॉल की बड़ी प्रतियोगिता यूरोपियन चैंपियनशिप की शुरुआत 11 जून से होने वाली है। प्रतिष्ठित खिताब के लिए यूरोप के कई बड़े देश आपस में भिड़ने वाले हैं। यूरो 2020 का खिताब जीतने के लिए कई देशों की दावेदारी मजबूत है।

    आक्रमण करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

    एक नजर उन पांच खिलाड़ियों पर जो टूर्नामेंट का गोल्डेन बूट जीत सकते हैं।

    #1

    फ्रांस के लिए शानदार हो सकते हैं एम्बाप्पे

    फ्रांस के युवा खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे के लिए 2020-21 सीजन काफी शानदार रहा है। पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) के लिए खेलते हुए उन्होंने लिगे-1 में सबसे अधिक 27 गोल दागने के अलावा सात असिस्ट भी किए हैं। चैंपियन्स लीग में आठ गोल दागने के साथ ही एम्बाप्पे ने सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर 42 गोल दागे।

    क्लब लेवल पर यह उनके लिए बेस्ट सीजन था। फ्रांस के लिए 17 गोल दाग चुके एम्बाप्पे यूरो में भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

    #2

    इंग्लैंड के लिए काफी अहम होंगे केन

    हैरी केन ने टॉटेन्हम के लिए सभी प्रतियोगिताओं में मिलाकर कुल 33 गोल दागे थे। प्रीमियर लीग में 23 गोल और 14 असिस्ट करने वाले केन को लीग का गोल्डेन बूट और प्लेमेकर अवार्ड मिला था।

    इंग्लैंड के लिए 34 गोल दाग चुके केन को लगातार गोल दागने के लिए ही जाना जाता है। 2021 में वह अपने देश के लिए तीन मैचों में दो गोल दाग चुके हैं।

    #3

    कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं रोनाल्डो

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल यूरोपियन चैंपियनशिप में माइकल प्लातिनी (9) के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। वह प्लातिनी से आगे निकलकर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    फिलहाल वह दूसरे सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल (103) दागने वाले खिलाड़ी हैं और रिकॉर्ड होल्डर अली देई (109) से आगे निकल सकते हैं। उन्होंने युवेंटस के लिए कुल 36 गोल दागे थे जिसमें से 29 सेरी-ए में आए थे।

    #4

    लुकाकू ने कायम रखा है अपना दबदबा

    बेल्जियम के स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू काफी तेजी के साथ गोल दागते आ रहे हैं। हाल ही में वह सबसे तेज 60 अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले खिलाड़ी बने थे। 93 मैचों में ऐसा करके उन्होंने नेमार (95) के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

    हाल ही में समाप्त हुए सीजन में उन्होंने इंटर मिलान के लिए 30 गोल दागे थे। 2021 में उन्होंने अपने देश के लिए तीन गोल दागे हैं और पिछले साल यह संख्या पांच थी।

    #5

    लेवांडोव्स्की को रोकना टीमों के लिए होगा मुश्किल

    यूरोप की टॉप-5 लीग्स में लगातार दूसरे सीजन गोल दागने के मामले में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की का दबदबा रहा। 2019-20 में बायर्न म्यूनिख के लिए 55 गोल दागने के बाद उन्होंने 2020-21 सीजन में 48 गोल दागे।

    वर्तमान समय में उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर माना जाता है और यदि पोलैंड को नॉकआउट में जाना है तो लेवांडोव्स्की का चलना अहम होगा। वह पोलैंड के लिए 66 गोल दाग चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    किलियन एम्बाप्पे

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    फुटबॉल समाचार

    रोनाल्डो ने पूरे किए 650 क्लब गोल्स, जानिए उनके द्वारा बनाए गए अन्य रिकॉर्ड्स क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    लगातार तीसरे साल फीफा की टीम ऑफ द ईयर बनी बेल्जियम बेल्जियम फुटबॉल टीम
    फीफा 'मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर' के लिए शॉर्टलिस्ट हुए मेसी, रोनाल्डो और लेवांडोव्स्की FIFA
    जानिए भारतीय फुटबॉल के लेजेंड बाईचुंग भूटिया से जुड़ी अहम बातें भारतीय फुटबॉल टीम

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    मेसी ने बताया, क्यों वह रोनाल्डो की तरह व्यक्तिगत अवार्ड्स बारे में नहीं करते बात फुटबॉल समाचार
    इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में मेसी और विराट कोहली से आगे निकले रोनाल्डो नेमार
    जारी हुए बैलन डे ऑर के लिए 30 खिलाड़ियों के नाम, नेमार को नहीं मिली जगह नेमार
    चैंपियन्स लीग: मेसी ने बनाया शानदार रिकॉर्ड, तो एम्बाप्पे ने तोड़ा उनका सालों पुराना रि़कॉर्ड लियोनल मेसी

    किलियन एम्बाप्पे

    इस सीजन मेसी के गोलस्कोरिंग रिकॉर्ड के काफी करीब पहुंचा PSG का यह स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी
    यूरो 2020 क्वालीफायर्स: आइसलैंड और तुर्की के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए एम्बाप्पे फ्रांस फुटबॉल टीम
    चैंपियन्स लीग: PSG को 1-0 से हराकर बायर्न ने छठी बार जीता खिताब, बने ये रिकार्ड्स नेमार
    नेमार, एम्बाप्पे सहित सात PSG स्टार कोरोना पॉजिटिव; बार्सिलोना के साथ ट्रेनिंग पर लौटे मेसी नेमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025