NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर
    खेलकूद

    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    March 04, 2019 | 04:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले 5 रेसलर्स पर एक नजर

    WWE में यूं तो हर तरह के रेसलर्स आते हैं, लेकिन भारी भरकम शरीर वाले रेसलर्स और सूमो पहलवान भी यहां आते रहे हैं। एक समय था जब WWE के रेसलर्स इतने फुर्तीले नहीं होते थे और रिंग में फाइट भी इतनी टेक्नीक वाली नहीं होती थी। उसी समय कुछ रेसलर्स ऐसे थे जिनका शरीर काफी वजनी था, लेकिन फिर भी उन्होंने रिंग में भरपूर सफलता हासिल की। एक नजर WWE के सबसे वजनी रेसलर्स पर।

    WWE के सबसे वजनी रेसलर

    1950 और 60 के दशक में हेस्टैक्स रेसलिंग जगत का काफी मशहूर नाम थे। उनका वजह लगभग 272 किलोग्राम था। हालांकि, इस वजन के साथ भी वह रेसलिंग में काफी सफल थे क्योंकि पहले के जमाने में इतनी फुर्तीली रेसलिंग नहीं होती थी। 1973 में उन्होंने WWE में काफी सफलता हासिल करते हुए टोनी गेरिया के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप टाइटल जीता। इस टाइटल को जीतने वाले वह सबसे वजनी रेसलर हैं।

    ब्रेट हार्ट को हराने वाले सूमो पहलवान

    ब्रेट हार्ट को हराने वाले सूमो पहलवान

    लगभग 267 किलोग्राम वजनी सूमो पहलवान योकोजूना ने WWE में काफी सफल करियर बिताया था। उन्होंने ब्रेट हार्ट जैसे हाल ऑफ फेमर को भी मात दी थी। यही नहीं, 1993 में योकोजूना रॉयल रंबल विजेता भी रहे थे। इसके अलावा उन्होंने द अंडरटेकर के खिलाफ भी फाइट की थी। उनका बंजाई स्प्लैश मूव काफी घातक था जिसमें वह रस्सी पर चढ़कर सीधा विपक्षी के सीने पर कूदते थे। उनके इस मूव से उन्हें निश्चित रूप से जीत मिलती थी।

    हल्क होगन से फ्यूड करने वाले फ्रेंच रेसलर

    1966 में अपना रेसलिंग डेब्यू करने वाले लगभग 238 किलोग्राम वजनी आंद्रे द जायंट को ग्रोथ हार्मोन ज़्यादा होने के कारण बचपन से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी लंबाई और विशालकाय शरीर भी हार्मोन ज़्यादा होने का ही परिणाम था। आंद्रे WWE के हाल ऑफ फेम क्लास 1993 में शामिल होने वाले पहले रेसलर थे। हल्क होगन के साथ उन्होंने काफी मशहूर फ्यूड किया था, लेकिन मात्र 46 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था।

    कम समय में ज़्यादा प्रभाव छोड़ने वाले रेसलर

    बिग डैडी नाम से मशहूर पूर्व रेसलर विस्कारा ने बेहद कम समय में ही रेसलिंग रिंग में अपनान प्रभाव छोड़ा था। 240 किलोग्राम वजनी बिग डैडी ने WWE के अलावा कई इंडिपेंडेंट सर्किट पर भी रेसलिंग की थी। WWE में वह कई सुपरस्टार्स के सामने रहे थे। 18 फरवरी, 2014 को अपने 43वें जन्मदिन के चार दिन बाद ही हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई थी जिसका कारण उनका भारी शरीर बताया गया था।

    हाल ऑफ फेम में शामिल रेसलर

    मार्क हेनरी ने दो दशक से ज़्यादा के समय तक WWE रिंग में राज किया है। फिलहाल वह बैकस्टेज पर काम कर रहे हैं। अप्रैल 2018 में उन्हें हाल ऑफ फेम क्लास 2018 में शामिल करने की घोषणा की गई थी। हेनरी का कुल वजन लगभग 180 किलोग्राम था। हेनरी दो बार WWE के वर्ल्ड चैंपियन और एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने लगभग हर सुपरस्टार के खिलाफ फाइट की है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    WWE

    WWE: एक नजर काफी भद्दे और अजीबो-गरीब टैटू बनवाने वाली महिला रेसलर्स पर WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स को कंपनी ने किया है ब्लैकलिस्ट, जानें कारण WWE रेसलमेनिया
    WWE: इन 5 सुपरस्टार्स ने की है कई बार शादियां WWE रेसलमेनिया
    WWE: जानें कितनी सैलरी पाते हैं आपके फेवरेट सुपरस्टार्स WWE स्मैकडाउन

    WWE रेसलमेनिया

    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने अपनी गिमिक के लिए अपने शरीर को भी बदल लिया WWE
    WWE: जानें, उन 5 सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने मैच हारने से किया साफ इंकार WWE
    WWE: जब रेसलर्स को लगी गंभीर चोट, 5 रेसलर्स जो हुए जानलेवा चोट का शिकार WWE
    WWE की उन 5 महिला रेसलर्स पर एक नजर जिन्हें बेहद कम मौके दिए गए WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE: देखें, स्मैकडाउन लाइव पर हुई बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: देखें, रॉ में हुई 5 बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE
    WWE: रोमन रेंस ने की रॉ में वापसी, अपने चाहने वालों के लिए की बड़ी घोषणा WWE
    WWE: पेज़ की बायोपिक के बाद इन 5 महिला रेसलर्स पर भी बननी चाहिए बायोपिक फिल्म WWE
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023