NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले पांच रेसलर्स पर एक नजर
    अगली खबर
    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले पांच रेसलर्स पर एक नजर

    WWE इतिहास के सबसे ज़्यादा वजन वाले पांच रेसलर्स पर एक नजर

    लेखन Neeraj Pandey
    Oct 14, 2019
    01:13 pm

    क्या है खबर?

    WWE में यूं तो हर तरह के रेसलर्स आते हैं, लेकिन भारी भरकम शरीर वाले रेसलर्स और सूमो पहलवान भी यहां आते रहे हैं।

    एक समय था जब WWE के रेसलर्स इतने फुर्तीले नहीं होते थे और रिंग में फाइट भी इतनी टेक्नीक वाली नहीं होती थी।

    उसी समय कुछ रेसलर्स ऐसे थे जिनका शरीर काफी वजनी था, लेकिन फिर भी उन्होंने रिंग में भरपूर सफलता हासिल की।

    एक नजर WWE के सबसे वजनी रेसलर्स पर।

    हेस्टैक्स काल्हून

    WWE के सबसे वजनी रेसलर

    1950 और 60 के दशक में हेस्टैक्स रेसलिंग जगत का काफी मशहूर नाम थे। उनका वजह लगभग 272 किलोग्राम था।

    हालांकि, इस वजन के साथ भी वह रेसलिंग में काफी सफल थे क्योंकि पहले के जमाने में इतनी फुर्तीली रेसलिंग नहीं होती थी।

    1973 में उन्होंने WWE में काफी सफलता हासिल करते हुए टोनी गेरिया के साथ वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप टाइटल जीता।

    इस टाइटल को जीतने वाले वह सबसे वजनी रेसलर हैं।

    योकोजूना

    ब्रेट हार्ट को हराने वाले सूमो पहलवान

    लगभग 267 किलोग्राम वजनी सूमो पहलवान योकोजूना ने WWE में काफी सफल करियर बिताया था।

    उन्होंने ब्रेट हार्ट जैसे हाल ऑफ फेमर को भी मात दी थी। यही नहीं, 1993 में योकोजूना रॉयल रंबल विजेता भी रहे थे।

    इसके अलावा उन्होंने द अंडरटेकर के खिलाफ भी फाइट की थी। उनका बंजाई स्प्लैश मूव काफी घातक था जिसमें वह रस्सी पर चढ़कर सीधा विपक्षी के सीने पर कूदते थे।

    उनके इस मूव से उन्हें निश्चित रूप से जीत मिलती थी।

    आंद्रे जॉयंट

    हल्क होगन से फ्यूड करने वाले फ्रेंच रेसलर

    1966 में अपना रेसलिंग डेब्यू करने वाले लगभग 238 किलोग्राम वजनी आंद्रे द जायंट को ग्रोथ हार्मोन ज़्यादा होने के कारण बचपन से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

    उनकी लंबाई और विशालकाय शरीर भी हार्मोन ज़्यादा होने का ही परिणाम था। आंद्रे WWE के हाल ऑफ फेम क्लास 1993 में शामिल होने वाले पहले रेसलर थे।

    हल्क होगन के साथ उन्होंने काफी मशहूर फ्यूड किया था, लेकिन मात्र 46 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था।

    बिग डैडी

    कम समय में ज़्यादा प्रभाव छोड़ने वाले रेसलर

    बिग डैडी नाम से मशहूर पूर्व रेसलर विस्कारा ने बेहद कम समय में ही रेसलिंग रिंग में अपनान प्रभाव छोड़ा था।

    240 किलोग्राम वजनी बिग डैडी ने WWE के अलावा कई इंडिपेंडेंट सर्किट पर भी रेसलिंग की थी। WWE में वह कई सुपरस्टार्स के सामने रहे थे।

    18 फरवरी, 2014 को अपने 43वें जन्मदिन के चार दिन बाद ही हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो गई थी जिसका कारण उनका भारी शरीर बताया गया था।

    मार्क हेनरी

    हाल ऑफ फेम में शामिल रेसलर

    मार्क हेनरी ने दो दशक से ज़्यादा के समय तक WWE रिंग में राज किया है। फिलहाल वह बैकस्टेज पर काम कर रहे हैं।

    अप्रैल 2018 में उन्हें हाल ऑफ फेम क्लास 2018 में शामिल करने की घोषणा की गई थी। हेनरी का कुल वजन लगभग 180 किलोग्राम था।

    हेनरी दो बार WWE के वर्ल्ड चैंपियन और एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। उन्होंने लगभग हर सुपरस्टार के खिलाफ फाइट की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    WWE

    WWE: रेसलिंग के अलावा क्या करना पसंद करते हैं आपके पसंदीदा रेसलर्स, जानिए WWE समरस्लैम
    WWE: पिछले 10 सालों में इन महिला रेसलर्स को मिले बहुत मौके, लेकिन इन्होंने किया निराश WWE रेसलमेनिया
    WWE: देखें, 5 सबसे बेहतरीन मिक्स्ड टैग टीम मुकाबलों के वीडियो WWE रेसलमेनिया
    WWE सुपरस्टार्स जिनका वजन 90 किलोग्राम से भी कम, लेकिन रिंग में मचाते हैं तहलका WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: संगीन अपराध कर चुके हैं ये 5 रेसलर्स, लंबे समय तक जेल में रहे WWE
    WWE: वास्तविक जीवन की वो घटनाएं जो बताती हैं, कितने शक्तिशाली थे आयरन शेक WWE
    जानें, WWE Stomping Grounds पर होने वाले सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट WWE
    इन 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स को साइन कर सकती है AEW WWE

    WWE स्मैकडाउन

    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    WCW के 5 दिग्गज रेसलर्स जिन्होंने WWE के लिए कभी काम नहीं किया WWE
    WWE में आने से पहले मॉडलिंग में जलवा बिखेरती थीं ये महिला रेसलर्स WWE
    WWE को है महिला रेसलर्स की तलाश, जानें शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025