Page Loader
WWE: इंस्टाग्राम पर होता है अलग अंदाज, जानिए सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली महिला रेसलर्स के नाम

WWE: इंस्टाग्राम पर होता है अलग अंदाज, जानिए सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली महिला रेसलर्स के नाम

लेखन Neeraj Pandey
Jan 31, 2019
08:55 pm

क्या है खबर?

वर्तमान समय में सेलेब्रिटीज के लिए उनका सोशल मीडिया अकाउंट काफी ज़्यादा मायने रखता है। खास तौर से महिला सेलेब्रिटीज के लिए इंस्टाग्राम का महत्व काफी ज़्यादा है। WWE की महिला रेसलर्स काफी खूबसूरत होती हैं, लेकिन रिंग में उनके खतरनाक अंदाज से उनकी खूबसूरती छिप जाती है। हालांकि, इंस्टाग्राम पर लोगों को उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है। जानिए कौन हैं सबसे ज़्यादा फॉलोवर्स वाली 5 महिला रेसलर्स।

रोंडा राउज़ी

'राउडी' के हैं सबसे ज़्यादा फालोवर्स

'राउडी' रोंडा राउज़ी को WWE में आए हुए ज़्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने मेन रोस्टर पर अपनी पहचान बना ली है। WWE से पहले UFC में फाइट करने वाली राउज़ी दुनिया में मशहूर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में एक्शन सीन भी किए हैं। हालांकि, रिंग में काफी गुस्सैल दिखने वाली राउज़ी वास्तव में काफी चुलबुली हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 करोड़ 21 लाख लोग फॉलो करते हैं।

निक्की बेला

सोशल मीडिया पर हिट हैं निक्की

निक्की बेला को उनके रेसलिंग स्किल की बजाय उनकी खूबसरती के लिए ज़्यादा जाना जाता है। इसके अलावा जॉन सीना के साथ नाम जुड़ने की वजह से भी उन्हें काफी शोहरत मिली। इंस्टाग्राम पर निक्की को 80 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं। अपने इंस्टा अकाउंट पर निक्की अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती रहती हैं। उन्हें घूमने और महंगी गाड़ियां चलाने का शौक है। उनके इंस्टा पर आपको इस तरह की बहुत सारी फोटो मिलेंगी।

ब्री बेला

ब्री बेला की फैन फॉलोविंग भी है लंबी

ब्री बेला को हमेशा उनकी जुड़वा बहन निक्की बेला के साथ रिंग में या फिर रिंग के बाहर देखा जा सकता है। वर्तमान WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन उनके पति हैं। ब्री और निक्की का शो 'टोटल बेलाज' काफी ज़्यादा हिट है। हालांकि ब्री लंबे समय से रिंग से दूर हैं लेकिन हाल ही में देखा गया है कि उन्होंने वापस ट्रेनिंग शुरु कर दी है। इंस्टाग्राम पर ब्री को 66 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।

पेज

इंस्टाग्रान क्वीन बनती जा रही हैं पेज

पेज एक शानदार महिला रेसलर होने के साथ काफी खूबसूरत भी हैं। हालांकि वर्तमान समय में वह रिंग से दूर हैं। अल्बर्ट डेल रियो को डेट करने की वजह से कंपनी उनसे नाराज है और इसी कारण डेल रियो को कंपनी से निकाला भी गया था। इस घटना के बाद से ही पेज को रिंग में वापसी करने का मौका नहीं मिला है। इंस्टाग्राम पर 52 लाख से ज़्यादा फॉलोवर्स वाली पेज का WWE के साथ भविष्य साफ नहीं है।

बैकी लिंच

दबंग अंदाज में रहती हैं 'द मैन'

बैकी लिंच को उनके 'द मैन' गिमिक ने काफी ज़्यादा मशहूर बना दिया है। उन्हें ऐसी महिला रेसलर के रूप में जाना जाता है जो किसी से डरती नहीं है। हाल ही में उन्होंने रोंडा राउज़ी पर हमला किया था और इसके अलावा उन्होंने रॉ की महिला सुपरस्टार्स पर स्मैकडाउन महिला सुपरस्टार्स के हमले की अगुवाई भी की थी। 'द मैन' को इंस्टाग्राम पर 34 लाख से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'द मैन' की रॉयल रंबल जीतने के बाद की इंस्टा पोस्ट