NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां
    अगली खबर
    WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां

    WWE: रिंग में धमाल मचा चुकी हैं बाप-बेटी की ये जोड़ियां

    लेखन Neeraj Pandey
    Jan 04, 2019
    09:05 am

    क्या है खबर?

    WWE में आम तौर पर ब्वायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड या फिर पति-पत्नी की जोड़ी देखने को मिलती है।

    लेकिन कुछ ऐसे रेसलिंग परिवार हैं जिनकी हर पीढ़ी रेसलिंग में ही अपना नाम बनाना चाहती हैं।

    कुछ ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने खूब नाम कमाया है और फिर आगे चलकर उनकी बेटियां अब उनका नाम रोशन कर रही हैं।

    जानिए ऐसी ही टॉप-5 जोड़ियों को, जिनमें पिता के बाद रेसलिंग जगत में नाम कमा रही हैं उनकी बेटियां।

    विंस और स्टेफनी मैकमैहन

    पिता के काम को आगे बढ़ा रही हैं स्टेफनी

    विंस मैकमैहन WWE के सर्वेसर्वा हैं। उन्होंने यह कंपनी अपने पिता से ली थी और वर्तमान समय में स्टेफनी मैकमैहन भी वही काम कर रही हैं।

    WWE को इतना आगे ले जाने के लिए विंस ने काफी कुछ किया। रेसलर्स साइन किए, खुद रेसलिंग की और यहां तक कि परिवार को भी दांव पर लगा दिया।

    फिलहाल स्टेफनी भी कंपनी के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने रेसलमेनिया पर मुकाबला भी लड़ा था।

    जिम्मी और टमिना स्नूका

    पिता की विरासत को बढ़ा रही है बेटी

    जिम्मी स्नूका को WWE की हाल ऑफ फेम लिस्ट में शामिल किया गया है। वह एक महान रेसलर हैं जिनका नाम काफी अदब के साथ लिया जाता है।

    उनकी बेटी टमिना को शुरूआती दौर से ही रेसलिंग का जुनून था। टमिना ने 2009 में अपना प्रोफेशनल रेसलिंग डेब्यू किया था।

    लगातार एक दशक से वह WWE में कार्यरत हैं और कंपनी के लिए तमाम तरह के रोल अदा कर चुकी हैं।

    स्नूका WWE के 5 वीडियो गेम्स में मौजूद हैं।

    केरी और लेसी वान एरिच

    मशहूर रेसलिंग फैमिली प्रोडक्ट

    रेसलिंग जगत में वान एरिच परिवार एक मशहूर रेसलिंग परिवार है। इस परिवार की हर पुश्त रेसलिंग में अपना नाम कमाती है।

    केरी वान एरिच इसी फैमिली के शानदार सितारे थे। मात्र 33 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने रिंग में शानदार काम किया था।

    उनकी बेटी लेसी वान एरिच ने भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का निर्णय लिया।

    हालांकि उनका करियर 2007 में शुरु होकर 2010 में समाप्त हो गया था।

    रिक और शार्लेट फ्लेयर

    ऑल टाइम ग्रेटेस्ट रेसलर और उनकी बेटी

    रिक फ्लेयर का रेसलिंग करियर 40 साल से ज़्यादा चला था और उन्हें ग्रेटेस्ट रेसलर ऑफ आल टाइम माना जाता है।

    उन्हें 80 के दशक का सबसे बेहतरीन रेसलर भी कहा जाता है। रिक 21 बार के रेसलिंग चैंपियन रह चुके हैं।

    रिक की बेटी शार्लेट भी खुद को रेसलिंग से दूर नहीं रख सकी। 2012 में अपना WWE डेब्यू करने वाली शार्लेट काफी सफल रही हैं।

    शार्लेट अब तक सात बार की WWE चैंपियन रह चुकी हैं।

    जिम और नताल्या निदहार्ट

    मशहूर हार्ट फैमिली की बाप-बेटी जोड़ी

    जिम निदहार्ट ने 1979 में ही अपना रेसलिंग डेब्यू किया था। बाद में एलिज़ाबेथ हार्ट के साथ विवाह करने के बाद वह मशहूर हार्ट परिवार के सदस्य बन गए।

    उन्होंने 34 साल के अपने रेसलिंग करियर में कई खिताब जीते थे और उन्हें महान रेसलर के रूप में जाना जाता है।

    जिम की बेटी नताल्या WWE की सबसे सफलतम महिला रेसलर्स में से एक हैं। 2000 में डेब्यू करने वाली नताल्या दो बार WWE चैंपियन रह चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार

    WWE

    जानिये, WWE के इतिहास की 5 सबसे मजबूत महिला रेसलर्स के बारे में कुश्ती
    WWE: 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रे मिस्टेरियो का मास्क उतारा, देखें वीडियो कुश्ती
    WWE रेसलर जॉन सीना बनेंगे 'कैप्टेन अमेरिका' हॉलीवुड समाचार
    WWE: पुरुषों के खिलाफ फाइट करने और खिताब जीतने वाली 5 महिला रेसलर्स, देखें वीडियो कुश्ती

    WWE समरस्लैम

    WWE के महान रेसलर 'डॉयनामाइट किड' की मौत, सुपरस्टार्स ने दी श्रद्धांजलि WWE
    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए WWE
    WWE: 5 कारण जो बताते हैं आखिर क्यों स्मैकडाउन से बेहतर है रॉ WWE
    WWE: वर्तमान समय में सालाना सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला रेसलर्स WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE में आने से पहले अमेरिकी सेना के जवान थे ये 5 सुपरस्टार्स WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रिंग में विंस मैकमैहन को जमकर मारा, देखें वीडियो WWE
    WWE: जानिए 5 महिला सुपरस्टार्स के जीवन की वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको नहीं पता WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025