NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल
    अगली खबर
    WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल

    WWE: हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से काफी मिलती हैं इन महिला रेसलर्स की शक्ल

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 11, 2019
    08:08 pm

    क्या है खबर?

    WWE की महिला रेसलर्स को केवल रेसलिंग के लिए नहीं लाया जाता बल्कि उनसे और भी कई काम कराए जाते हैं।

    ज़्यादातर WWE की महिला रेसलर्स डांसिंग, सिंगिग और एक्टिंग में काफी पारंगत होती हैं। इसके अलावा अपने फिगर और शक्ल को भी उन्हें काफी मेंटेन रखना पड़ता है।

    कुछ ऐसी भी महिला रेसलर्स हैं जिनकी शक्ल हॉलीवुड की एक्ट्रेस, मशहूर सिंगर और डांसर्स से काफी मिलती है।

    जानिए 5 महिला रेसलर्स को जिनकी शक्ल मशहूर सेलेब्रिटीज़ से मिलती है।

    एलिसिया फॉक्स

    मशहूर गायिका रिहाना और एलिसिया फॉक्स में अंतर कर पाना मुश्किल

    एलिसिया फॉक्स WWE की सबसे अनुभवी महिला रेसलर हैं। 2006 से ही कंपनी के साथ रहने वाली फॉक्स 2008 से लगातार मेन रोस्टर पर बनी हुई हैं।

    हिप हॉप सिंगर और डांसर रिहाना तथा फॉक्स के चेहरे इतने ज़्यादा मिलते हैं कि कई लोगों को लगता है कि ये दोनों जुड़वा हैं।

    एलिसिया फॉक्स और रिहाना यदि लाल बालों में रहें तो इन दोनों की शक्लों में अंतर कर पाना काफी मुश्किल काम है।

    कैमरून

    निकी मिनाज से मिलती है 'आलराउंडर' कैमरुन की शक्ल

    31 वर्षीया कैमरून अमेरिकन प्रोफेशनल रेसलर, डांसर, सिंगर, मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2011 में 'टोटल इनफ' इवेंट में हिस्सा लिया था।

    हालांकि, इवेंट पर सबसे पहले एलिमिनेट होने के बावजूद उन्होंने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उन्हें नेओमी के साथ रखा गया था।

    2013 से लेकर 2015 तक वह लगातार टोटल बेलाज शो पर आती थीं। उनकी शक्ल से लेकर बॉडी तक मशहूर सिंगर, रैपर और एक्ट्रेस निकी मिनाज़ से मिलती है।

    लिव मोर्गन

    ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस से मिलती है मोर्गन की शक्ल

    24 वर्षीय लिव मोर्गन WWE के रॉ ब्रांड पर परफॉर्म करती हैं और वह रॉयट स्क्वॉड का हिस्सा भी हैं।

    2014 में NXT आने के बाद से मोर्गन ने तीन साल तक वहीं परफॉर्म किया, फिर 2017 में रॉयट स्क्वॉड का हिस्सा बनकर वह मेन रोस्टर पर आईं।

    तब से लेकर अभी तक वह मेन रोस्टर पर बनी हुई हैं। बेहद खूबसूरत मोर्गन की शक्ल ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मार्गाट रॉबी से काफी मिलती है।

    ट्विटर पोस्ट

    जब किसी ने लिव मोर्गन को समझ लिया मार्गाट रॉबी

    Dude at Chick-fil-a said when he first saw me, he thought I was Margot Robbie. #GassedMeUp #ShesBae #ThanksHomie

    — LIV Morgan 👅💙 (@YaOnlyLivvOnce) August 5, 2015

    निक्की बेला

    बेहद मशहूर मिशेल जॉय फेल्प्स से मिलती है बेला की शक्ल

    2007 में WWE ज्वाइन करने वाली निक्की बेला दो बार WWE डिवाज़ चैंपियन रह चुकी हैं। हालांकि, उन्हें रेसलिंग से अन्य कामों के लिए जाना जाता है।

    निक्की बेला को उनकी खूबसूरती और जॉन सीना के साथ रहे उनके अफेयर की वजह से काफी ज़्यादा लोकप्रियता मिली थी।

    मैक्सिल मॉडल के तौर पर करियर शुरु करने वाली मिशेल जॉय फेल्प्स ने बॉक्सिंग प्रजेंटेटर के तौर पर खुद को काफी मशहूर बनाया है और उनकी शक्ल निक्की से काफी मिलती है।

    टेरिन टेरेल

    काफी मिलती है अमेरिकन एक्ट्रेस और टेरेल की शक्ल

    टेरिन टेरेल अमेरिकन प्रोफेशनल रेसलर, रिंग अनाउंसर, रेफरी, मॉडल, एक्ट्रेस और स्टंट वूमेन हैं। उन्हें TNA और WWE पर परफॉर्म करने के लिए जाना जाता है।

    33 वर्षीया टेरेल ने 2007 में रेसलिंग डेब्यू करने के बाद कई प्रमोशन पर परफॉर्म किया। रेफरी की भूमिका भी निभा चुकी टेरेल ने 2017 में रेसलिंग को अलविदा कह दिया।

    टेरेल की शक्ल अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर केल कूको से काफी ज़्यादा मिलती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    WWE

    WWE: बिता रहे रईसी की जिंदगी, जानिए सबसे महंगी गाड़ियां रखने वाले 5 रेसलर्स के नाम WWE समरस्लैम
    WWE: विमेंस रॉयल रंबल 2019 में लड़ेंगी ये महिला सुपरस्टार्स WWE रेसलमेनिया
    WWE: जब रेसलर्स ने लगाए सनसनीखेज आरोप, जानें सनसनीखेज खुलासा करने वाले 5 रेसलर्स के नाम WWE रेसलमेनिया
    WWE: चोट से जूझ रहे हैं सीना, रॉयल रंबल में भाग लेने पर बना संशय WWE रेसलमेनिया

    WWE रेसलमेनिया

    WWE रॉयल रंबल: जानें कौन किससे लड़ेगा और कौन से टाइटल्स के लिए होगी फाइट WWE
    WWE: आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे बटिस्टा के 'द एनिमल' बनने का सफर WWE
    WWE: रेसलमेनिया पर जॉन सीना के खिलाफ यह 5 विपक्षी दे सकते हैं ड्रीम मैच WWE
    WWE: रॉयल रंबल से पहले बढ़ी गर्मी, देखें स्मैकडाउन पर हुई 5 बड़ी घटनाओं के वीडियो WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE के 5 बेस्ट बेबीफेस करैक्टर जिन्होंने लगातार हीरो वाला काम किया है WWE
    WWE: ये हैं सबसे ज़्यादा विवादों में रहने वाली महिला रेसलर्स WWE
    WWE: मंगलवार को स्मैकडाउन लाइव पर हुई ये पांच बड़ी घटनाएं, देखें वीडियो WWE
    WWE: 'द रॉक' के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025