LOADING...
IPL 2026: टिम डेविड ने एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
RCB के टिम डेविड ने 8 छक्के जड़कर बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2026: टिम डेविड ने एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

लेखन Manoj Panchal
Apr 06, 2026
01:14 pm

क्या है खबर?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में डेविड ने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ उन्होंने एबी डिविलियर्स के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

डेविड से आगे हैं युवराज सिंह

क्रिकइंफो के अनुसार, IPL में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए RCB के किसी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने 2014 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 छक्के लगाए थे। इस सूची में अब दूसरे स्थान पर डेविड हैं। उन्होंने डिविलियर्स की बराबरी कर ली है। डिविलियर्स ने 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 8 छक्के जड़े थे। ये सभी पारियां बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेली गई हैं।

मैच और पारी 

कैसी रही डेविड की पारी और मैच?

डेविड की पारी बेहद विस्फोटक रही। उन्होंने 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने जेमी ओवरटन के एक ओवर में 30 रन बटोरे डाले। कप्तान रजत पाटीदार के साथ उनकी 37 गेंदों में 99 रन की साझेदारी खास रही। मैच की बात करें तो RCB ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में CSK 207 रन पर सिमटकर 43 रन से मैच

Advertisement