Loading...
दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कप्तानी करेंगे तिलक वर्मा, जानिए उनका प्रथम श्रेणी करियर
दलीप ट्रॉफी में तिलक करेंगे कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन की कप्तानी करेंगे तिलक वर्मा, जानिए उनका प्रथम श्रेणी करियर

Aug 02, 2026
05:51 pm

क्या है खबर?

दलीप ट्रॉफी 2026 की शुरुआत 23 अगस्त से होनी है, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे। इस बार तिलक वर्मा साउथ जोन की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साउथ जोन की टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे हार मिली थी। ऐसे में साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। इस बीच टीम की कप्तानी के लिए तैयार तिलक के प्रथम श्रेणी करियर पर एक नजर डालते हैं।

औसत 

50 से ऊपर का रहा है तिलक का औसत 

तिलक ने अब तक के प्रथम श्रेणी करियर में प्रभावित किया है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23 प्रथम श्रेणी मैचों की 35 पारियों में 50.38 की औसत के साथ 1,562 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 121 रन रहा है।

उन्होंने हैदराबाद की ओर से अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत 2018 में की थी।

आंकड़े 

अब तक टेस्ट नहीं खेल सके हैं तिलक 

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में निरंतर रन बनाने के बावजूद तिलक को अब तक टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला है।

हालांकि, वह वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान तिलक ने 59 टी-20 अंतरराष्ट्रीय के 56 पारियों में 44.45 की औसत के साथ 1,645 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक लगाए हैं।

वनडे क्रिकेट में उन्होंने 4 पारियों में 68 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

टीम 

ऐसी है साउथ जोन की टीम 

साउथ जोन की टीम 30 अगस्त को BCCI के COE ग्राउंड 2 पर क्वार्टर-फाइनल-2 के विजेता के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन की टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के एम हिमातेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन (विकेट-कीपर), करुण नायर, तनाय त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, विद्वथ कावेरप्पा, एच अमन खान और एम डी निधीश।

ADVERTISEMENT