Loading...
तिलक वर्मा कहां करेंगे बल्लेबाजी? एबी डिविलियर्स ने बताया भारतीय टीम का बड़ा सिरदर्द
एबी डिविलियर्स ने तिलक वर्मा को लेकर कही ये बात

तिलक वर्मा कहां करेंगे बल्लेबाजी? एबी डिविलियर्स ने बताया भारतीय टीम का बड़ा सिरदर्द

लेखन Manoj Panchal
Sep 11, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट कप्तान एबी डिविलियर्स का मानना है कि भारत की टी-20 टीम में उप-कप्तान तिलक वर्मा को लेकर चयन की समस्या सामने आ सकती है। उन्होंने कहा कि मजबूत बल्लेबाजी विकल्पों के बीच तिलक के लिए निश्चित स्थान तय करना टीम प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। तिलक ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, भारत अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियाई खेलों में मजबूत टीम के साथ उतरने वाला है।

सवाल 

तिलक कहां बल्लेबाजी करेंगे?

डिविलियर्स ने कहा कि भारत के पास श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा तिलक भी टीम में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, "बल्लेबाजों को लेकर निश्चित रूप से चयन की कुछ समस्याएं होंगी। जाहिर तौर पर कप्तान श्रेयस, ईशान किशन, सैमसन, सूर्यवंशी और फिर ऑलराउंडर और तिलक वर्मा हैं। मुझे लगता है कि यहीं संतुलन बनाना काफी मुश्किल है। वह कहां बल्लेबाजी करेंगे?"

बयान 

टीम में भूमिका स्पष्ट करना जरूरी

डिविलियर्स ने कहा कि भारत के पास बेहद मजबूत टीम है, लेकिन खिलाड़ियों की भूमिका तय करना आसान नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "बहुत, बहुत मजबूत टीम है, लेकिन संतुलन तय करना मुश्किल होगा। यह टी-20 क्रिकेट है, इसलिए वे टीम के साथ थोड़ा प्रयोग कर सकते हैं। अलग-अलग भूमिकाएं हैं, लेकिन भूमिका की स्पष्टता भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि वे एक काफी खतरनाक टीम के साथ खेल रहे हैं।"

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

तिलक ने दलीप ट्रॉफी में मचाया धमाल

तिलक ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में क्रमशः 116*, 51* और 99 रन की पारियां खेलीं।

भारतीय टी-20 टीम में तिलक पहले 3 नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, लेकिन अब वे 5 नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। वे टीम के उप-कप्तान भी हैं तो ऐसे में हो सकता है वे फिर से 5 नंबर पर ही बल्लेबाजी करें।

ADVERTISEMENT