वेस्टइंडीज के 3 दिग्गजों को मिला सम्मान, उनके नाम पर हुआ क्वींस पार्क ओवल का स्टैंड
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज के दिग्गज टी-20 क्रिकेटरों में शामिल ड्वेन ब्रावो, किरोन पोलार्ड और सुनील नरेन को उनके घरेलू मैदान पर एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सम्मान मिला है। क्वींस पार्क क्रिकेट क्लब (QPCC) ने त्रिनिदाद और टोबैगो के ऐतिहासिक क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम के एक मुख्य स्टैंड का नाम बदलकर इन तीनों खिलाड़ियों के नाम पर रख दिया है। यह अनावरण 31 अगस्त को त्रिनिदाद और टोबैगो के 64वें स्वतंत्रता दिवस पर किया गया।
बदलाव
'त्रिनी पॉसी स्टैंड' अब कहलाएगा 'ब्रावो, पोलार्ड, नरेन स्टैंड'
स्टेडियम का जो स्टैंड पहले 'त्रिनी पॉसी स्टैंड' के नाम से मशहूर था, वह अब 'ब्रावो, पोलार्ड, नरेन' स्टैंड कहलाएगा।
इन तीनों खिलाड़ियों ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर त्रिनिदाद का नाम रोशन किया, बल्कि कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और दुनिया भर की टी-20 लीगों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।
इस सम्मान के साथ ये तीनों खिलाड़ी उन महानतम क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए, जिनके नाम क्वींस पार्क ओवल में हमेशा के लिए दर्ज हैं।
रिटायर
ब्रावो की जर्सी नंबर-47 हमेशा के लिए हुई रिटायर
इस स्टैंड के अनावरण के अलावा ब्रावो को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (TKR) फ्रेंचाइजी की ओर से एक और बड़ा और ऐतिहासिक सम्मान मिला है।
TKR ने जमैका किंग्समैन के खिलाफ हुए मैच से ठीक पहले ब्रावो की जर्सी नंबर-47 को हमेशा के लिए रिटायर करने की घोषणा की।
ब्रावो CPL इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिनकी जर्सी को रिटायर किया गया है। ब्रोवा CPL 2026 में TKR टीम के साथ बतौर कोच जुड़े हुए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
3 legends. 1 legacy.🐐🇹🇹
— Trinbago Knight Riders (@TKRiders) August 31, 2026
Queen’s Park Oval has honoured T20 icons Dwayne Bravo, Kieron Pollard & Sunil Narine by renaming the former Trini Posse Stand as the Bravo Pollard Narine Stand, celebrating their incredible contributions to Trinidad & Tobago cricket and the global game. pic.twitter.com/QY0LAifmuB
आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में कैसे हैं तीनों दिग्गजों के आंकड़े?
ब्रावो, पोलार्ड और नरेन के टी-20 क्रिकेट में आंकड़े बेहद शानदार है। पोलार्ड 700 टी-20 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
उनके नाम 751 मैचों 14,993 रन और 341 विकेट दर्ज हैं।
टी-20 में सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार ब्रावो ने 589 मैचों में 631 विकेट चटकाए हैं और बल्ले से 6,970 रन बनाए हैं।
नरेन हाल ही में 650 टी-20 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने 4,990 रन भी बनाए हैं।