न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद इस खिलाड़ी को मिला अप्रत्याशित अवॉर्ड
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बे ओवल में 5 मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में एक खास जश्न देखने को मिला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी को पूरी सीरीज में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए अप्रत्याशित रूप से 'इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज' के विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी राम युवराज ने ड्रेसिंग रूम में नबी को यह पदक पहनाया।
बयान
तुलसी राम ने क्या दिया बयान?
सोमवार को BCCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी राम ने पूरी टीम को सीरीज जीत की बधाई देते हुए नबी की कड़ी मेहनत और अनुशासन की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा, "सभी को बधाई। यह एक बेहद रोमांचक मैच था और हमने एक शानदार सीरीज देखी। यह फैसला लेने वाले के लिए चयन करना बहुत कठिन रहा होगा, क्योंकि टीम के प्रत्येक खिलाड़ी ने खेल के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
🗣️ 𝙃𝙚 𝙨𝙥𝙚𝙖𝙠𝙨 𝙫𝙚𝙧𝙮 𝙡𝙚𝙨𝙨. 𝙃𝙚 𝙢𝙖𝙠𝙚𝙨 𝙨𝙪𝙧𝙚 𝙝𝙞𝙨 𝙗𝙤𝙬𝙡𝙞𝙣𝙜 𝙨𝙥𝙚𝙖𝙠𝙨 𝙤𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙛𝙞𝙚𝙡𝙙.
— BCCI (@BCCI) November 16, 2026
🎥 Scenes of appreciation and joy in the #TeamIndia dressing room for the Impact Player of the Series 🏅 👏#NZvIND https://t.co/yRUQxBZDWq
घोषणा
तुलसी राम ने नबी के नाम की घोषणा करते हुए क्या कहा?
तुलसी राम ने नबी के नाम की घोषणा करते हुए कहा, "जिस व्यक्ति को मैं यह पदक देने जा रहा हूं, मैं उसे कुछ समय से जानता हूं। वह मेहनती, समर्पित और अपनी तैयारियों को लेकर बेहद समर्पित है। वह बोलता है और यह सुनिश्चित करता है कि मैदान पर उसकी गेंद बोले, तो यह कोई और नहीं बल्कि औकिब हैं।"
बता दें कि नबी सीरीज में 31 ओवर में 5.16 की इकॉनमी रेट से 5 विकेट अपने नाम किए।
आभार
नबी ने जताया टीम प्रबंधन का आभार
पदक प्राप्त करने के बाद नबी ने टीम प्रबंधन और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा, "इसके लिए धन्यवाद। मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। मुझे बेहद खुशी है कि हमने यह सीरीज जीती और मैंने इसमें अपना योगदान दिया। धन्यवाद।"
नबी अपने साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ न्यूजीलैंड में ही रुकेंगे, ताकि वे आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारियों में भारतीय टीम की मदद कर सकें।