IPL की एक पारी में 5 शिकार करने वाले विकेटकीपर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 82 रन से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की पारी सिर्फ 86 रन पर सिमट गई। इस मैच में GT के विकेटकीपर जोस बटलर ने 5 शिकार किए। इस बीच उन मैचों के बारे में जानते हैं, जिनमें विकेटकीपर ने 5 शिकार किए।
#1
कुमार संगाकारा (5 कैच बनाम RCB, 2011)
IPL 2011 के 11वें मैच में डेक्कन चार्जर्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 33 रन से हराया था। उस मैच में चार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में RCB की टीम 142/9 का स्कोर ही बना सकी थी। चार्जर्स के विकेटकीपर कुमार संगाकारा ने मैच में 5 कैच पकड़े थे। उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान, एबी डिविलियर्स, सौरभ तिवारी, जोहान वैन डेर वाथ और रायन निनन के कैच पकड़े थे।
जानकारी
IPL में संगाकारा ने किए कुल 51 शिकार
विकेटकीपर संगाकारा ने 2008 से 2013 के बीच IPL में कुल 51 शिकार किए थे। विकेट के पीछे उन्होंने 47 कैच पकड़े थे और 4 स्टम्पिंग की थी।
#2
जोस बटलर (5 शिकार बनाम SRH, 2026)
बटलर ने SRH के खिलाफ मैच में 4 कैच पकड़े और एक स्टंपिंग की। उन्होंने विपक्षी टीम के ईशान किशन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन और शिवांग कुमार के कैच पकड़े। इसके बाद निचले क्रम में प्रफुल हिंगे को स्टंपिंग की। मैच में GT की ओर से कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। SRH की ओर से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।
जानकारी
SRH ने बनाया अपना सबसे कम स्कोर
GT के खिलाफ SRH ने अपने IPL के इतिहास का अपना सबसे कम स्कोर (86/10) बनाया। SRH का IPL में पिछला सबसे कम स्कोर 2019 सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 96 रन था।