LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: इन मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में बनाए हैं सर्वाधिक रन
पंत ने इंग्लैंड में पूरे किए अपने 1,000+ रन (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: इन मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में बनाए हैं सर्वाधिक रन

Jul 24, 2025
05:34 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना चुनौती भरा माना जाता है। दरअसल, इंग्लैंड में लाल गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है और बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के दौरान इंग्लैंड में अपने 1,000 टेस्ट रन पूरे किए। इस बीच इंग्लैंड में सर्वाधिक रन बनाने वाले मेहमान विकेटकीपर बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

ऋषभ पंत

पंत इंग्लैंड की धरती पर बतौर विकेटकीपर 1,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले मेहमान खिलाड़ी हैं। उन्होंने इंग्लैंड में 13 टेस्ट की 24 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है। किसी भी अन्य मेहमान विकेटकीपर ने इस मामले में 800 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। वह इंग्लैंड में 4 शतक और इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं। आंकड़ों से स्पष्ट है कि पंत को इंग्लैंड में बल्लेबाजी करना पसंद है।

#2 

महेंद्र सिंह धोनी 

महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 2007 से 2014 के बीच इंग्लैंड में कुल 12 टेस्ट खेले थे, जिसमें 37.04 की औसत के साथ 778 रन बनाए थे। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके थे। उन्होंने 92 रन के सर्वोच्च स्कोर 8 अर्धशतक लगाए थे। इंग्लिश टीम के विरुद्ध धोनी ने कुल 33.05 की औसत के साथ 1,157 रन बनाए थे।

Advertisement

#3 

रॉड मार्श

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर रॉड मार्श भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने 21 टेस्ट खेले थे, जिसमें 24.93 की औसत के साथ 773 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 91 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 6 अर्धशतक अपने नाम किए थे। बाएं हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 22 टेस्ट खेले थे, जिसमें 27.21 की औसत के साथ 1,633 रन बनाए थे।

Advertisement

#4 

जॉन वेट 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर जॉन वेट ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट खेले थे, जिसकी 27 पारियों में 29.73 की औसत के साथ 684 रन बनाए थे। उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए थे। उन्होंने इंग्लिश टीम के विरुद्ध कुल 21 टेस्ट खेले थे, जिसमें 27.96 की औसत के साथ 923 रन बनाए थे। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 50 मैच खेले थे, जिसमें 30.44 की औसत से 2,405 रन बनाए थे।

Advertisement