LOADING...
IPL में इन टीमों ने लगातार सबसे ज्यादा बार 200+ रन के स्कोर बनाए 
SRH ने लगातार 5 पारियों में बनाए हैं 200+ रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में इन टीमों ने लगातार सबसे ज्यादा बार 200+ रन के स्कोर बनाए 

Apr 15, 2026
05:00 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले कुछ सालों में बड़े स्कोर बनाने का चलन बड़ा है। भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में अब टीमें विशाल स्कोर बनाने के बावजूद कई मैचों में लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही हैं। इसी क्रम में IPL 2026 में ज्यादातर मैचों में 200 से अधिक रन देखने को मिले हैं। इस बीच IPL में लगातार सबसे ज्यादा मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बनाने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।

#1 

सनराइजर्स हैदराबाद (5 मैच, 2025-26)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2025 के अपने आखिरी 3 मैचों में 200+ रन के स्कोर बनाते हुए जीत दर्ज की थी। इस बीच SRH ने KKR के खिलाफ मैच में 278/3 का स्कोर बनाया था, जो लीग इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। IPL 2026 के पहले 2 मैचों में SRH ने क्रमशः RCB के विरुद्ध 201 और KKR के खिलाफ 226 रन के स्कोर किए थे।

#2 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (4-4 मैच, 2024 और 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2024 में लगातार 4 मैचों में 200 रन का आंकड़ा पार किया था। उस संस्करण में RCB ने 7 मैच जीते थे और एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था। वहीं, IPL 2026 में RCB ने अपने शुरुआती चारों मैचों में 200+ का स्कोर बनाया है। इस बीच RCB ने 3 मैच जीते हैं और 1 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

#3 

पंजाब किंग्स (4 मैच, 2023)

पंजाब किंग्स (PBKS) ने IPL 2023 में लगातार 4 मैचों में 200 से अधिक रन बनाए थे। PBKS ने MI, LSG, CSK और MI के विरुद्ध 200 रन का आंकड़ा पार किया था। IPL 2023 में PBKS ने 6 मैच जीते थे और 8 में हार का सामना किया था। निराशाजनक प्रदर्शन के चलते PBKS उस सीजन में प्लेऑफ में भी पहुंचने में नाकाम रही थी।

Advertisement