श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट में इन टीमों ने दी सबसे बड़ी मात, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 217 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। एंटीगुआ में खेले गए टेस्ट में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 308 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर घोषित कर दी। उसके बाद श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। यह श्रीलंका की टेस्ट क्रिकेट इतिहास में चौथी सबसे बड़ी हार है।
#1
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 242 रन की हार, 2025
श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी हार ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली है। उस मुकाबले में उसे पारी और 242 रन से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साल 2025 में गाले में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 654/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। उसके बाद श्रीलंका ने पहली पारी में 165 रन बनाए और फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में भी 247 रन पर ढेर हो गई थी।
#2
भारत के खिलाफ पारी और 239 रन की हार, 2017
श्रीलंका को दूसरी सबसे बड़ी हार भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली है। उस मुकाबले में उसे पारी और 239 रन से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2017 में नागपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 205 रन पर सिमट गई थी। भारत ने अपनी पहली पारी 610/6 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। जवाब में श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में भी 166 रन पर ढेर होकर मुकाबला गंवा दिया।
#3
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी और 229 रन की हार, 2001
श्रीलंका को तीसरी बड़ी हार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ मिली है। उस मुकाबले में उसे पारी और 229 रन से हार मिली थी। साल 2001 में केपटाउन में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी 95 रन पर सिमट गई थी। उसके बाद प्रोटियाज टीम ने अपनी पहली पारी 504/7 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। जवाब में श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में भी 180 रन पर ढेर होकर मुकाबला गंवा दिया।
#4
वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 217 रन की हार, 2026
वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार श्रीलंका को टेस्ट क्रिकेट में चौथी सबसे बड़ी हार बन गई है। मुकाबले में श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में धनंजय डी सिल्वा (120) के शतक से 308 रन बनाए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी आमिर जंगू (233) और रोस्टन चेज (194) शतकों से 629/9 के स्कोर पर घोषित कर दी थी। जवाब में श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में भी 101 रन पर ढेर होकर मुकाबला गंवा दिया।