Loading...
टी-20 क्रिकेट के इतिहास में इन टीमों ने हासिल किए सबसे बड़े लक्ष्य
वाशिंगटन फ्रीडम ने हासिल किया सर्वोच्च स्कोर (तस्वीर: एक्स/@WSHFreedom)

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में इन टीमों ने हासिल किए सबसे बड़े लक्ष्य

Jul 16, 2026
02:08 pm

क्या है खबर?

मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में वाशिंगटन फ्रीडम ने एलिमिनेटर मुकाबले में MI न्यूयॉर्क को 6 विकेट से हराया। इस मैच में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली टीम वाशिंगटन ने इतिहास रच दिया। दरअसल, इस टीम ने टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस मैच में स्मिथ (110*) और एंड्रिस गौस (132) ने शतक लगाए। इस बीच टी-20 क्रिकेट में हासिल किए गए सबसे बड़े लक्ष्य के बारे में जानते हैं।

#1 

वाशिंगटन फ्रीडम (267 बनाम MI न्यूयॉर्क, 2026)

ऑकलैंड में खेले गए मैच में MI न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 266/9 का स्कोर बनाया।

न्यूयॉर्क के कप्तान निकोलस पूरन ने 33 गेंदों में 106 रन की पारी खेली।

उनके अलावा कीरोन पोलार्ड और क्विंटन डिकॉक ने अर्धशतक लगाए।

जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

वाशिंगटन की ओर से एंड्रिस गौस ने 51 गेंदों में 132 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

#2 

पंजाब किंग्स (265 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 2026)

इससे पहले टी-20 क्रिकेट में सबसे सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड PBKS के नाम पर दर्ज है।

IPL 2026 में PBKS ने DC के खिलाफ जीत के लिए मिले 265 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मैच में DC ने पहले खेलते हुए 264/2 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल ने शतक (152*) लगाया था।

जवाब में PBKS ने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत जीत दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT

#3 

पंजाब किंग्स (262, बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2024)

इस सूची में PBKS ही तीसरे पायदान पर है। उसने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 262 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए इतिहास रचा था।

PBKS ने 8 गेंदें शेष रहते हुए ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।

PBKS के लिए सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने नाबाद शतक (108) लगाया था, जबकि शशांक सिंह ने 28 गेंदों में 68* रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT

#4 

दक्षिण अफ्रीका (259, बनाम वेस्टइंडीज, 2023)

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने मार्च 2023 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 259 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।

प्रोटियाज टीम ने वेस्टइंडीज से मिले लक्ष्य को 7 गेंदें शेष रहते हुए ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 44 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों से 100 रन की पारी खेली थी।

ADVERTISEMENT