LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप में इन स्पिनरों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
सोफी एक्लेस्टोन ने टी-20 विश्व कप में किया है उम्दा प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप में इन स्पिनरों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

Jul 03, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच रविवार (5 जुलाई) को खेला जाएगा। इंग्लैंड की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस बीच सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

सोफी एक्लेस्टोन (38 विकेट)

एक्लेस्टोन ने इस टूर्नामेंट में अब तक 24 मैच खेले हैं, जिसमें 11.78 की औसत और 4.73 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 38 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन पर 3 विकेट लेना रहा है। उन्होंने 2018 में पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। मौजूदा सस्करण में इस स्पिनर ने अब तक 6 पारियों में 15.44 की औसत और 5.79 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट चटकाए हैं।

#2 

अमेलिया केर (37 विकेट)

न्यूजीलैंड कीलेग स्पिनर अमेलिया कैर ने 23 मैचों में 13.40 की औसत और 5.60 की इकॉनमी रेट से 37 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है। 2024 विश्व कप में उन्होंने एक ही संस्करण में सर्वाधिक 15 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी बनाया था। फाइनल में 43 रन और 3 विकेट लेकर वह प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुनी गई थीं।

Advertisement

#3 

स्टेफनी टेलर (33 विकेट)

वेस्टइंडीज की दिग्गज ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर ने टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विश्व कप में 23 पारियों में गेंदबाजी की, जिसमें 15.51 की औसत के साथ उन्होंने 33 विकेट लिए। 2016 में उन्हीं की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहला और इकलौता खिताब जीता था। उस संस्करण में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहीं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गई थीं।

Advertisement

#4 

एफी फ्लेचर (32 विकेट)

एफी फ्लेचर टी-20 विश्व कप में 30 या उससे अधिक विकेट लेने वाली चौथी गेंदबाज हैं। 39 वर्षीय लेग स्पिनर ने इस टूर्नामेंट में 29 पारियों में 18.43 की औसत और 6.26 की इकॉनमी रेट से 32 विकेट लिए हैं। 2026 के संस्करण में उन्होंने अपने सभी 6 मैचों में गेंदबाजी की, जिसमें 38.50 की औसत और 7.00 की इकॉनमी रेट के साथ 4 सफलताएं हासिल की थी।

Advertisement