Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन चुनिंदा खिलाड़ियों ने 2,500+ रनों के साथ-साथ 100+ विकेट लिए
मोहम्मद नबी ने पूरे किए अपने 2,500 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन चुनिंदा खिलाड़ियों ने 2,500+ रनों के साथ-साथ 100+ विकेट लिए

Sep 16, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान अपने 2,500 रन पूरे किए। इसके साथ ही वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 2,500+ रन के साथ-साथ 100+ विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बने। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विश्व के कुल चौथे ही खिलाड़ी बने। आइए ये मुकाम हासिल कर चुके खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

#1 

शाकिब अल हसन 

बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ऐसा कारनामा कर चुके थे।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके शाकिब ने 129 मुकाबले खेले थे, इसकी 127 पारियों में 23.19 की औसत से 2,551 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले थे।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 20.91 की औसत और 6.81 की इकॉनमी रेट से 149 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/20 का रहा था।

#2 

सिकंदर रजा 

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 144 मैचों की 139 पारियों में 25.54 की औसत के साथ 3,244 रन बनाए हैं।

जिम्बाब्वे के किसी अन्य बल्लेबाज के नाम इस प्रारूप में 2,500 रन भी नहीं हैं।

रजा के नाम 1 शतक और 17 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी करते हुए 130 पारियों में 25.10 की औसत के साथ 114 विकेट लिए हैं। वह 2 बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

विरनदीप सिंह 

मलेशिया के विरनदीप सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

उन्होंने बल्लेबाजी में 123 मैचों की 115 पारियों में 36.19 की औसत और 127.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,402 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 13.53 की औसत और 13.53 की इकॉनमी रेट के साथ 126 विकेट लिए हैं। वह 4 पारियों में 4 विकेट भी ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT

#4 

मोहम्मद नबी 

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को शुरुआती कुछ सालों में क्रिकेट में पहचान दिलाने में नबी की अहम भूमिका रही थी।

2010 में उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 154 मैचों में 22.33 की औसत और 136.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,501 रन बनाए हैं, जिसमें 7 अर्धशतक शामिल है।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 27.92 की औसत के साथ 111 सफलताएं हासिल की हैं।

ADVERTISEMENT