Loading...
न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने वेलिंगटन के मैदान पर लगाए 5-5 टेस्ट शतक
वेलिंगटन में निकोल्स ने लगाया अपना 5वां टेस्ट शतक (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

न्यूजीलैंड के इन बल्लेबाजों ने वेलिंगटन के मैदान पर लगाए 5-5 टेस्ट शतक

Nov 19, 2026
12:25 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में शतक (113*) लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 12वां शतक साबित हुआ। उनकी पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 243/5 का स्कोर बनाया। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में यह निकोल्स के बल्ले से निकलने वाली 5वीं शतकीय पारी रही। इस मैदान पर 5-5 शतक लगाने वाले कीवी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

हेनरी निकोल्स (5 शतक)

निकोल्स ने बेसिन रिजर्व में अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में लगभग 85 की औसत से 1,000 से अधिक रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 5 शतक भी लगाए हैं और नाबाद 200 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

दिलचस्प रूप से निकोल्स ने अपने 12 टेस्ट शतकों में से 9 शतक न्यूजीलैंड में खेलते हुए बनाए हैं। वह घरेलू टेस्ट में 2,100 से अधिक रन बना चुके हैं।

#2 

केन विलियमसन (5 शतक)

पूर्व कीवी कप्तान केन विलियमसन भी बेसिन रिजर्व में 5 शतक लगा चुके हैं।

इस मैदान पर उन्होंने 18 मैच खेले हैं, जिसकी 30 पारियों में 63.64 की औसत के साथ 1,591 रन बनाए थे।

वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 242 रन रहा है।

इस मैदान पर उन्होंने 5 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

मार्टिन क्रो (5 शतक)

मार्टिक क्रो भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने इस मैदान पर 10 टेस्ट की 17 पारियों में 70.19 की औसत के साथ 1,123 रन बनाए।

इस बीच उन्होंने 5 शतक और एक अर्धशतक लगाया है।

उन्होंने घर पर खेलते हुए 32 मैच खेले हैं, जिसकी 52 पारियों में उन्होंने 50.02 की औसत के साथ 2,401 रन बनाए हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 5,444 रन के साथ किया था।

ADVERTISEMENT

#4 

न्यूजीलैंड के एक मैदान पर इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सर्वाधिक शतक 

टेस्ट में न्यूजीलैंड की ओर से एक मैदान पर सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज विलियमसन हैं।

पूर्व कीवी कप्तान ने हेमिल्टन के सेडन पार्क में 21 पारियों में 94.94 की औसत के साथ 1,614 रन बनाए, जिसमें 7 शतक शामिल थे।

रॉस टेलर ने भी इसी मैदान पर 13 टेस्ट की 24 पारियों में 55.20 की औसत के साथ 1,104 रन बनाए, जिसमें 6 शतक शामिल थे।

ADVERTISEMENT