Loading...
श्रीलंका में एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, सुथार भी हुए शामिल
इन भारतीयों ने श्रीलंका में टेस्ट मैच में लिए हैं 10 विकेट

श्रीलंका में एक टेस्ट में 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, सुथार भी हुए शामिल

लेखन Manoj Panchal
Aug 19, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

युवा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मानव सुथार श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका को 165 रन से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसी मौके पर आइए श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले भारतीयों पर नजर डालते हैं।

#3 

मानव सुथार (गॉल में 10/131, 2026)

सुथार के मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और पहली पारी में 4/76 और दूसरी पारी में शानदार 6/55 के आंकड़े दर्ज किए।

श्रीलंका ने अंतिम दिन अपने आखिरी 4 विकेट महज 7 रन के अंदर गंवा दिए, इनमें से 3 विकेट सुथार के एक ही ओवर में आए।

मेजबान टीम 372 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन पर सिमट गई।

सुथार का मैच में 10/131 का प्रदर्शन अब श्रीलंकाई सरजमीं पर किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

#2 

रविचंद्रन अश्विन (गॉल में 10/160, 2015)

पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2015 के गॉल टेस्ट के पहले दिन गेंद से कहर बरपाया था।

श्रीलंका एक समय 139/5 के स्कोर पर थी, इसके बाद टीम 183 रन पर सिमट गई।

अश्विन ने तब विदेश में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6/46 के आंकड़े दर्ज किए। उन्होंने दूसरी पारी में 4/114 के आंकड़े दर्ज किए और 42 ओवर में 10/160 के आंकड़े के साथ मुकाबला समाप्त किया।

हालांकि, भारत यह मैच 63 रन से हार गया था।

ADVERTISEMENT

#1 

हरभजन सिंह (गॉल में 10/153, 2008)

पूर्व भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह श्रीलंका में एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज थे।

2008 में गॉल में ही भारत के पहली पारी (329/10) के जवाब में श्रीलंका ने 137/1 तक पहुंचकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन फिर हरभजन का कहर देखने को मिला। हरभजन ने 6 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी 4 विकेट लिए।

भारत ने यह मैच 170 रन से जीता और हरभजन ने 54.3 ओवर में 10/153 के आंकड़े दर्ज किए।

ADVERTISEMENT