Loading...
इन भारतीय गेंदबाजों ने अपने पहले या दूसरे टेस्ट में लिया 10 विकेट हॉल
सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में लिए कुल 10 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इन भारतीय गेंदबाजों ने अपने पहले या दूसरे टेस्ट में लिया 10 विकेट हॉल

Aug 20, 2026
03:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले गॉल टेस्ट में बेमिसाल प्रदर्शन किया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मैच में कुल 10 विकेट लिए और विपक्षी टीम को दोनों पारियों में आउट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। यह उनका दूसरा ही टेस्ट मैच साबित हुआ। इस बीच उन भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपने पहले या दूसरे टेस्ट में 10 विकेट हॉल लिया है।

#1 

नरेंद्र हिरवानी (पहला टेस्ट)

भारत के पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ डेब्यू मैच में अविश्वसनीय गेंदबाजी की थी।

उन्होंने कैरेबियाई टीम की पहली पारी में 61 रन देते हुए 8 विकेट लिए थे।

इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 75 रन देते हुए 8 विकेट चटकाए थे।

हिरवानी (16/136) के यह आंकड़े आज भी किसी टेस्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।

भारत ने उस मैच में 255 रन से जोरदार जीत दर्ज की थी।

#2 

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (दूसरा टेस्ट)

साल 1984 में पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हुए टेस्ट की पहली पारी में 64 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।

इसके बाद दूसरी पारी के दौरान उन्होंने 117 रन देते हुए 6 ही सफलताएं हासिल की थी।

इंग्लिश टीम अपनी दोनों पारियों में क्रमशः 195 और 317 रन पर सिमट गई और भारत ने उस मैच को 8 विकेट से जीता था।

शिवरामकृष्णन का यह दूसरा टेस्ट था।

ADVERTISEMENT

#3 

अक्षर पटेल (दूसरा टेस्ट)

अक्षर पटेल ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद अपने दूसरे टेस्ट में कुल 11 विकेट लिए थे।

अहमदाबाद में हुए उस मैच में अक्षर ने इंग्लैंड की पहली पारी में 38 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।

इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने 32 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे।

उस मैच में इंग्लैंड ने 112 और 81 के स्कोर किए थे और भारत ने जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENT

#4 

मानव सुथार (दूसरा टेस्ट)

सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट, उनका दूसरा ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा।

सुथार ने श्रीलंका की पहली पारी के दौरान कुल 21.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें एक मेडन के साथ 76 रन खर्च किए।

बाएं हाथ के इस स्पिनर ने मैच की आखिरी और श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान 55 रन देते हुए 6 सफलताएं हासिल की। उन्होंने 23.4 ओवर गेंदबाजी की।

ADVERTISEMENT