Loading...
इंग्लैंड में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं 30 से अधिक वनडे विकेट
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं

इंग्लैंड में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं 30 से अधिक वनडे विकेट

Jul 15, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने करीब 3 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले से वनडे क्रिकेट में वापसी की। इसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और एक विकेट चटकाकर भारत की 6 विकेट से जीत में योगदान दिया। इस विकेट साथ ही उन्होंने अपने 150 वनडे विकेट भी पूरे कर लिए। वह इंग्लैंड में 30 से अधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के विशिष्ट क्लब में भी शामिल हो गए।

#1

जसप्रीत बुमराह - 31 विकेट

बुमराह ने 150 वनडे विकेट पूरे करने के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है। ​​वह इंग्लैंड में सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

बुमराह इंग्लैंड में 30 से अधिक वनडे विकेट लेने वाले 2 भारतीयों में से एक हैं।

उन्होंने ने इंग्लैंड में अब तक महज 17 वनडे मैचों में 21.93 की औसत से 31 विकेट लिए हैं।

उनके खाते में एक चार विकेट और एक 5 विकेट हॉल का कारनामा भी शामिल है।

जानकारी

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन

बुमराह इंग्लैंड में इस प्रारूप में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 2022 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 6/19 के आंकड़े दर्ज किए थे। भारत ने बिना विकेट खोए 111 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

ADVERTISEMENT

#2

रविंद्र जडेजा - 30 विकेट

एडजबेस्टन में बुमराह ने रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया, जो इंग्लैंड में 30 से अधिक वनडे विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।

कई महत्वपूर्ण मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले जडेजा ने इंग्लैंड में 22 वनडे मैचों में 28.03 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।

इस बाएं हाथ के स्पिनर के नाम भी एक 4 विकेट और एक 5 विकेट हॉल हैं। इंग्लैंड में जडेजा का सर्वश्रेष्ठ मैच प्रदर्शन (5/36, द ओवल) 2013 में आया था।

ADVERTISEMENT