गॉल क्रिकेट स्टेडियम में इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं 5 विकेट हॉल
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सीरीज काफी हद तक निर्भर करेगी। इस बीच गॉल स्टेडियम में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
रविचंद्रन अश्विन (6/46 बनाम श्रीलंका, 2015)
पूर्व भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 2015 से 2017 के बीच गॉल के मैदान पर 2 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 4 पारियों में उन्होंने 22.07 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए थे।
उन्होंने यहां एक बार 5 विकेट हॉल लिया था।
उन्होंने 2015 में सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 46 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।
उन्होंने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे। इसके बावजूद भारत को हार मिली थी।
#2
हरभजन सिंह (6/102 बनाम श्रीलंका, 2008)
हरभजन सिंह ने भी श्रीलंका में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 2001 से 2015 के बीच इस मैदान पर 4 टेस्ट मैच खेले थे।
इसकी 7 पारियों में उन्होंने 36.16 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए थे।
उन्होंने यहां एक बार 5 विकेट हॉल लिया था।
पूर्व स्पिनर ने 2008 में सीरीज के दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की पहली पारी में 102 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे।
उस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी।
जानकारी
अश्विन और हरभजन ले चुके मैच में 10 विकेट
भारतीय टीम में अश्विन और हरभजन ही ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने गॉल स्टेडियम में मैच में कुल 10 विकेट (दोनों पारियों को मिलाकर) लेने का कारनामा किया है। कोई भी भारतीय तेज गेंदबाज इस मैदान पर 10 विकेट नहीं ले सके हैं।
#3
जवागल श्रीनाथ (5/114 बनाम श्रीलंका, 2001)
जवागल श्रीनाथ गॉल में 5 विकेट हॉल लेने वाले इकलौते भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
उन्होंने 2001 में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 24.5 ओवर में 114 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे।
मैच में भारत ने पहली पारी में 187 रन बनाए थे। जवाब में श्रीनाथ की घातक गेंदबाजी के बावजूद श्रीलंकाई टीम 362 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 180 रन बनाए और श्रीलंका ने आसान जीत दर्ज की थी।