टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में 35+ विकेट लिए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 के दौरान अहम रिकॉर्ड बनाया। वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। उनके लिए यह साल शानदार बीता है। इस बीच एक कैलेंडर वर्ष में 35 या उससे अधिक विकेट लेने वाले
#1
अर्शदीप सिंह (2024 और 2026)
अर्शदीप 2 सालों में 35 से अधिक विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2024 में 18 मैचों में 13.50 की औसत और 7.49 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 36 विकेट लिए थे।
भारत ने उस साल टी-20 विश्व कप भी जीता था, जिसमें अर्शदीप उन्होंने 12.64 की औसत के साथ 17 विकेट लिए थे।
वह 2026 में अब तक 24.78 की औसत के साथ 38 विकेट ले चुके हैं।
#2
भुवनेश्वर कुमार (2022)
अर्शदीप से पहले एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार थे।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2022 में 32 मैचों की 31 पारियों में 19.56 की औसत और 6.98 की इकॉनमी रेट के साथ 37 विकेट लिए थे।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा था।
भुवनेश्वर ने 2022 के अलावा किसी भी साल में 20 विकेट भी नहीं लिए हैं।
#3
वरुण चक्रवर्ती (2025)
वरुण चक्रवर्ती का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर प्रभावशाली रहा है। वह एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय स्पिनर हैं।
उनके लिए 2025 बेहद शानदार रहा था। पिछले साल उन्होंने 20 मैच खेले थे, जिसकी 18 पारियों में 13.19 की औसत और 7.08 की इकॉनमी रेट के साथ 36 विकेट लिए थे।
उस साल चक्रवर्ती ने एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था।
अपने करियर में वह अब तक 75 विकेट ले चुके हैं।