न्यूजीलैंड में इन भारतीय बल्लेबाजों ने नंबर-7 या निचले क्रम पर एक से अधिक अर्धशतक लगाए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में अपनी पहली पारी में 88 रन बनाए। वह अपने टेस्ट करियर के तीसरे शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उपयोगी साझेदारियां भी की। इस बीच नंबर-7 और निचले क्रम पर 2 या अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
किरण मोरे (2 अर्धशतक)
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज किरण मोरे ने 1990 के न्यूजीलैंड दौरे पर 2 अर्धशतकीय पारियां खेलीं थी।
उन्होंने नेपियर टेस्ट की अपनी इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया था।
नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 132 गेंदों में 73 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
इसके बाद तीसरे ऑकलैंड टेस्ट में अपनी पहली पारी में 50 रन बनाए थे। ये मैच भी ड्रॉ रहा था।
#2
महेंद्र सिंह धोनी (3 अर्धशतक)
महेंद्र सिंह धोनी को न्यूजीलैंड की धरती पर बल्लेबाजी करना पसंद रहा था।
उन्होंने न्यूजीलैंड में 4 टेस्ट की 6 पारियों में 54.40 की औसत के साथ 272 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल थे।
2009 में वेलिंगटन टेस्ट में उन्होंने नंबर-7 पर खेलते हुए 52 और 56* रन की पारियां खेलीं थी।
इसके बाद 2014 में वेलिंगटन में खेले गए मैच में अपनी इकलौती पारी में उन्होंने 68 रन बनाए थे।
#3
ध्रुव जुरेल (2 अर्धशतक)
जुरेल ने न्यूजीलैंड दौरे पर अब तक अपनी दोनों पारियों में प्रभावित किया है।
उन्होंने पहले वेलिंगटन टेस्ट में अपनी इकलौती पारी में 79 गेंदों में 78 रन बनाए थे। उन्होंने नंबर-7 पर खेलते हुए ये स्कोर बनाया था।
इसके बाद क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 170 गेंदों में 88 रन बनाए हैं।
यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक साबित हुआ।
जानकारी
निचले क्रम में भारत के लिए बनाया दूसरा सर्वोच्च स्कोर
जुरेल अब न्यूजीलैंड में भारत के लिए 7वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। उनसे आगे अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने 2014 में वेलिंग्टन में शतक (118) लगाया था।