IPL इतिहास में इन तेज गेंदबाजों ने चटकाएं हैं सबसे ज्यादा विकेट, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रनों से हरा दिया। इसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। लंबे समय से खराब फॉर्म के बाद बुमराह ने इस संस्करण में अपने विकेटों का खाता खोला और पारी की पहली गेंद पर साई सुदर्शन को आउट कर दिया। इसके साथ ही वह ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर IPL में दूसरे सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए।
#1
भुवनेश्वर कुमार - 208 विकेट
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के भुवनेश्वर कुमार हैं। उन्होंने इस संस्करण में ही अपने 200 विकेट पूरे किए हैं। भुवनेश्वर ने अब तक 196 मैचों में 26.98 की औसत से 208 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 बार 5 और दो बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। 3 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके भुवनेश्वर पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।
#2
जसप्रीत बुमराह - 184 विकेट
बुमराह अब IPL इतिहास में तेज गेंदबाजों में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अपने शानदार करियर में उन्होंने 151 मैचों में 22.88 के औसत से 184 विकेट लिए हैं। ये सभी विकेट उन्होंने MI के लिए खेलते हुए चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.28 है और उन्होंने 2 बार 5 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि बुमराह के नाम टूर्नामेंट में किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है।
#3
ड्वेन ब्रावो - 183 विकेट
इस सूची में वेस्टइंडीज और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो तीसरे पायदान पर हैं। वह अपने IPL करियर में 161 मैचों की 158 पारियों में 23.82 की औसत और 8.39 की इकॉनमी से 183 विकेट चटकाने में सफल रहे थे। CSK, MI और गुजरात लायंस का प्रतिनिधित्व कर चुके ब्रावो अपने करियर में 2 बार 4 विकेट हॉल लेने में सफल रहे थे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।