Loading...
भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
चौथे सर्वाधिक टेस्ट विकेट वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने बुमराह (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

Nov 19, 2026
04:13 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन में 3 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में पूर्व खिलाड़ी जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा। अब बुमराह भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। आइए भारतीय तेज गेंदबाजों की इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

कपिल देव (434 विकेट)

पूर्व दिग्गज कपिल देव ने 1994 में अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेला था।

तब से 3 दशक बीत जाने के बावजूद वह अब भी भारत की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने हुए हैं।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर का अंत 434 विकेटों के साथ किया था।

उन्होंने अपने करियर में 131 मैचों की 227 पारियों में 29.64 की औसत से ये विकेट लिए थे।

पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/83 रहा था।

#2 

जहीर खान (311 विकेट)

जहीर खान को भारत का सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ का तेज गेंदबाज माना जाता है।

वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे।

एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने टेस्ट और लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में खासी सफलता हासिल की थी।

इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 92 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 32.94 की औसत से 311 विकेट लिए थे।

उन्होंने 11 पारियों में 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

इशांत शर्मा (311 विकेट)

जहीर के अलावा इशांत शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर में 311 विकेट ही लिए थे।

2007 में अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने 105 मैच खेले थे, जिसमें 32.40 की औसत से 311 विकेट लिए थे।

इस दौरान उन्होंने 11 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।

इसके अलावा इशांत ने मैच में एक बार 10 विकेट (10/108) भी झटके थे। उन्होंने 2021 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

ADVERTISEMENT

#4 

जसप्रीत बुमराह (237* विकेट)

बुमराह ने अब तक 53 मुकाबले खेले हैं और इसकी 100 पारियों में 237 विकेट चटकाए हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज श्रीनाथ ने 121 पारियों में 30.49 की औसत के साथ 236 विकेट लिए थे।

बुमराह इस समय विकेटों के मामले में पूर्व भारतीय स्पिनर भागवत चन्द्रशेखर (242) को पीछे छोड़ने के करीब हैं।

वह 200 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिनका औसत 20 से कम है।

ADVERTISEMENT