LOADING...
वेस्टइंडीज के लिए इन तेज गेंदबाजों ने चटकाएं हैं 300+ टेस्ट विकेट, जानिए शीर्ष पर कौन
केमार रोच ने पूरे किए 300 टेस्ट विकेट

वेस्टइंडीज के लिए इन तेज गेंदबाजों ने चटकाएं हैं 300+ टेस्ट विकेट, जानिए शीर्ष पर कौन

Jun 29, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में पारी और 217 रन से हरा दिया। मुकाबले में तेज गेंदबाज केमार रोच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 6 विकेट (पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 4) हासिल किए। दूसरी पारी में चौथा विकेट लेते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे हो गए। वह ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के केवल चौथे तेज गेंदबाज हैं। आइए अन्य गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

कर्टनी वॉल्स - 519 विकेट

वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्स के नाम दर्ज हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 132 टेस्ट मैच खेले थे और उसकी 242 पारियों में 24.45 की औसत और 2.54 की इकॉनमी से 519 विकेट अपने नाम किए थे। उस दौरान उन्होंने 22 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट हॉल लिए थे। उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 37 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था।

#2

कर्टली एम्ब्रोस - 405 विकेट

सूची में पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 405 विकेट चटकाए थे। उन्होंने कुल 98 मैचों की 176 पारियों में 20.99 की औसत और 2.30 की इकॉनमी से ये विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने करियर में 22 बार 5 विकेट हॉल और 3 बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया था। उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 48 रन देकर 8 विकेट लेना रहा था।

Advertisement

#3

मैल्कम मार्शल - 376 विकेट

इस सूची में पूर्व तेज गेंदबाज मैल्कम मार्शल तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 376 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 81 मैचों की 151 पारियों में 20.94 की औसत और 2.68 की इकॉनमी से ये विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने अपने करियर में 22 बार 5 विकेट हॉल और 4 बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा किया था। उनका पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था।

Advertisement

#4

केमार रोच - 300 विकेट

इस सूची में रोच अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने टेस्ट करियर में कुल 300 विकेट चटकाए हैं। वह 89 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 161 पारियों में 26.84 की औसत और 3.11 की इकॉनमी से ये विकेट झटकने में सफल रहे हैं। उन्होंने 12 बार 5 विकेट और 15 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। वह एक बार मैच में 10 विकेट हॉल लेने का भी कारनामा कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/48 का रहा है।

Advertisement