इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों ने 36 साल की उम्र के बाद अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में हार मिली थी। उस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम के लड़खड़ाने के बाद लियाम डॉसन ने अर्धशतक लगाया था। 36 वर्षीय इस इंग्लिश ऑलराउंडर का यह वनडे में पहला ही अर्धशतक साबित हुआ। इस बीच इंग्लैंड की ओर से 36 साल की उम्र के बाद अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
जेफ्री बॉयकॉट (38 साल और 254 दिन)
क्रिकबज के अनुसार, 38 साल और 254 दिन की उम्र में जेफ्री बॉयकॉट वनडे में अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज इंग्लिश खिलाड़ी बने हुए हैं।
उन्होंने अपना पहला अर्धशतक 1979 के प्रूडेंशियल वर्ल्ड कप फाइनल में लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।
मैच में जीत के लिए मिले 287 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए बॉयकॉट ने 57 रन बनाए थे।
हालांकि, उनकी पूरी टीम 194 रनों पर सिमट गई थी।
#2
लियाम डॉसन (36 साल और 135 दिन)
एजबेस्टन में भारत के खिलाफ अपनी पारी के साथ डॉसन इस खास सूची में बॉयकॉट के साथ शामिल हो गए।
इस ऑलराउंडर ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन बनाए और इंग्लैंड का स्कोर 258 तक पहुंचाया।
हालांकि, मैच में मेजबान टीम को 6 विकेट से हार मिली।
उन्होंने 36 साल और 135 दिन की उम्र में ये अर्धशतकीय पारी खेली है।
जानकारी
डॉसन ने की रिकॉर्ड साझेदारी
मैच में जो रूट (76*) और डॉसन के बीच 121 रन की साझेदारी हुई। यह भारत के खिलाफ वनडे में 7वें विकेट या उससे निचले क्रम के लिए इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है।