LOADING...
महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट
दीप्ति शर्मा सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट वाली गेंदबाज बनीं (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट

Jun 18, 2026
12:45 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी-20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संयुक्त रूप से (सभी प्रारूप को मिलाकर) सर्वाधिक विकेट लेने वाली महिला गेंदबाज बनीं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के रिकॉर्ड की बराबरी की। इस बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

झूलन गोस्वामी (355 विकेट)

झूलन के नाम 284 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 355 विकेट हो गए हैं। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में 17.36 की औसत के साथ 44 टेस्ट विकेट लिए। वहीं 204 वनडे में उनके नाम 22.04 की औसत से 255 विकेट दर्ज हैं। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 68 मैचों में 56 विकेट लिए थे। उन्होंने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।

#2 

दीप्ति शर्मा (355 विकेट)

दीप्ति के अब 355 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं। वह इस समय जारी महिला टी-20 विश्व कप में झूलन को पीछे छोड़ देंगी। उन्होंने 6 टेस्ट में 19.50 की औसत के साथ 22 विकेट लिए हैं। अपने वनडे करियर में इस भारतीय ऑलराउंडर ने 27.69 की औसत से 166 सफलताएं हासिल की। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 146 मैचों में 19.46 की औसत से 167 विकेट अपने नाम किए।

Advertisement

#3 

कैथरीन साइवर-ब्रंट (335 विकेट)

कैथरीन साइवर-ब्रंट भी इस सूची में शामिल हैं। पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज ने 267 मैचों में 335 विकेट लिए। उन्होंने 14 टेस्ट में 21.52 की औसत से 51 विकेट लिए। इस बीच उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए। उन्होंने 141 वनडे मुकाबलों में 24.00 की औसत से 170 सफलताएं हासिल की। अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में इस इंग्लिश गेंदबाज ने 19.19 की औसत से 114 विकेट लिए।

Advertisement

#4 

एलिस पेरी (334 विकेट)

ऑलराउंडर एलिस पेरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने 359 मैचों में 334 विकेट चटकाए। उन्होंने 168 वनडे मैचों में 25.56 की औसत से 166 विकेट लिए। उन्होंने 2 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए। उन्होंने 15 टेस्ट मुकाबलों में 21.82 की औसत से 39 सफलताएं हासिल की। 176 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 18.71 की औसत से 129 विकेट लिए।

Advertisement