LOADING...
चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 
लसिथ मलिंगा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में इन गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट 

Jan 23, 2025
07:49 pm

क्या है खबर?

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है। पहला मुकाबला पाकिस्तान क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 फरवरी को कराची में खेला जाएगा। अब तक 8 बार चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया है। पहली बार साल 1998 में यह टूर्नामेंट खेला गया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता था। ऐसे में आइए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

#1

काइल मिल्स (28 विकेट)

इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स हैं। उन्होंने 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2013 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 15 मैच की 15 पारियों में 17.25 की औसत और 4.29 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लिए थे। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/30 का रहा था।

#2

लसिथ मलिंगा (25 विकेट)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 2006 के चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2017 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 30.64 की औसत से 25 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 5.31 की रही थी। मलिंगा ने इस टूर्नामेंट में 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 का रहा था।

#3

मुथैया मुरलीधरन (24 विकेट) 

श्रीलंका के एक और पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 17 मैच की 15 पारियों में 20.16 की औसत से 24 विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने भी 2 बार 4 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा था। इस खिलाड़ी ने चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला साल 1998 में खेला था। आखिरी बार वह 2009 में खेलते हुए नजर आए थे।

#4

ब्रेट ली (22 विकेट)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2009 में यह टूर्नामेंट खेले थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 26.86 की औसत से 22 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.79 की रही थी। ली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/38 का रहा था। वह एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए थे।