NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
    अगली खबर
    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

    लेखन Manoj Panchal
    May 26, 2025
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने निराशाजनक प्रदर्शन किया और टीम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही।

    टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का ही प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद ने CSK के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट लेकर सीजन का अंत किया।

    ऐसे में जानते हैं IPL के एक संस्करण में CSK के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में।

    #1

    ड्वेन ब्रावो (32 विकेट)

    टी-20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्रावो ने IPL 2013 में 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी। उन्होंने 18 मैचों में कुल 32 विकेट लिए थे।

    ये IPL के एक सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट हैं।

    ब्रावो के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए हर्षल पटेल ने 2021 में 32 विकेट लिए थे।

    IPL 2013 के फाइनल में CSK को मुंबई इंडियंस से हार मिली थी।

    #2

    ड्वेन ब्रावो (26 विकेट)

    इस सूची में दूसरे स्थान पर भी ब्रावो का नाम है।

    IPL 2015 में उन्होंने 17 मैचों में 16.38 की औसत से 26 विकेट लिए थे और दूसरी बार 'पर्पल कैप' अपने नाम की थी। मध्यम गति के इस गेंदबाज ने 8.14 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे।

    इस IPL संस्करण में भी CSK उपविजेता रही थी और उन्हें फाइनल में फिर से MI के हाथों हार मिली थी। ब्रावो ने फाइनल में 2 विकेट लिए थे।

    #3

    इमरान ताहिर (26 विकेट)

    IPL 2019 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने CSK के लिए खेलते हुए 'पर्पल कैप' जीती थी।

    उस समय लगभग 40 साल के होने के बावजूद, ताहिर ने CSK को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    उन्होंने 17 मैचों में 16.57 की औसत से 26 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी (6.69) शानदार रही थी।

    ताहिर IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज 'पर्पल कैप' विजेता बने हुए हैं।

    #4

    नूर अहमद (24 विकेट)

    नूर ने IPL 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

    इस स्पिनर ने MI के खिलाफ CSK के IPL 2025 के पहले मैच में ही 4 विकेट (4/18) ले लिए थे। इस लीग में उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

    कुल मिलाकर उन्होंने इस सीजन में 2 बार 4-4 विकेट लिए और 17 की औसत से कुल 24 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी 8.16 की रही।

    बता दें, इतिहास में पहली बार CSK अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के आंकड़े

    ताज़ा खबरें

    सर्वम AI के नए मॉडल की क्यों हो रही आलोचना और क्या है बहस की वजह?  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दाहोद में कहा- दुश्मन ने देखा कि मोदी से मुकाबला कितना कठिन नरेंद्र मोदी
    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट IPL 2025
    दिल्ली तक पहुंचा कोरोना वायरस; 104 मामले सामने आए, भारत में 1,009 पहुंची मरीजों की संख्या कोरोना वायरस

    IPL 2025

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर लगा बड़ा जुर्माना, जानिए कारण  मुकेश कुमार
    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: RCB ने जैकब बेथेल की जगह टिम सीफर्ट को किया शामिल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL इतिहास में पहले विकेट के लिए की गई सर्वोच्च साझेदारियों पर एक नजर गुजरात टाइटंस
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन IPL रिकॉर्ड्स
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13,000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट

    क्रिकेट के आंकड़े

    WTC 2023-25 में समाप्त हुआ भारतीय टीम का सफर, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले 40 साल से भारत में नहीं जीती वनडे सीरीज, जानिए इतिहास इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी के ऐसे दिलचस्प रिकॉर्ड्स, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में ये कप्तान रहे सबसे सफल, जानिए उनके आंकड़े  चैंपियंस ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025