वनडे क्रिकेट में इन गेंदबाजों ने चेन्नई के मैदान पर झटके हैं 5 विकेट हॉल
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया। इस मुकाबले में भारत के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली बार 5 विकेट चटकाए। वह चेन्नई के मैदान पर यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। आइए अन्य गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
प्रसिद्ध कृष्णा - 5/23 बनाम अफगानिस्तान, 2026
कृष्णा ने 8.2 ओवर में 2 मेडन के साथ 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली और हशमतुल्लाह शाहिदी को अपना शिकार बनाया। उन्होंने पावरप्ले में ही 5 ओवर में 6 देकर 4 विकेट चटका लिए थे। इसके बाद 45वें ओवर में शतकवीर शाहिद को आउट कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया। यह चेन्नई के मैदान पर वनडे क्रिकेट में किया गया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।
#2
रवि रामपॉल - 5/51 बनाम भारत, 2011
इस सूची में वेस्टइंडीज को रवि रामपॉल दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप 2011 में भारत के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने दोनों सलामी बल्लेबाजों गौतम गंभीर और सचिन तेंदुलकर को आउट किया। उसके बाद विराट कोहली, युसूफ पठान और जहीर खान भी अपना शिकार बनाया। उन्होंने 10 ओवरों में 5/51 के आंकड़े दर्ज किए थे। इससे भारतीय टीम 268 रन पर ऑल आउट हो गई। हालांकि, उसने 80 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।
#3
आकिब जावेद - 5/61 बनाम भारत, 1997
सूची में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकिब जावेद तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 1997 में 5 विकेट लेने का कारना किया था। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने सईद अनवर (194) की पारी से 327/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में भारतीय टीम 292 रन बनाकर ढेर हो गई थी। पाकिस्तान के लिए आकिब ने सचिन, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ समेत 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। उन्होंने 10 ओवर में 61 रन खर्च किए थे।