LOADING...
IPL के प्लेऑफ मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं 20 या उससे अधिक विकेट
जडेजा ने प्लेऑफ मैचों में लिए 21 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL के प्लेऑफ मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं 20 या उससे अधिक विकेट

May 28, 2026
01:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक चुनिंदा गेंदबाज ही ऐसे हुए हैं, जिन्होंने प्लेऑफ मैचों में 20 या अधिक विकेट चटकाए हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी इस सूची में शामिल हुए। IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जडेजा ने 2 विकेट लेते हुए इस सूची में जगह बनाई। इस बीच IPL के प्लेऑफ मैचों में 20+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

ड्वेन ब्रावो (28 विकेट)

पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो इस सूची में शीर्ष स्थान पर है। उन्होंने प्लेऑफ के 19 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें 18.96 की औसत के साथ 28 विकेट लिए। IPL 2013 के फाइनल मैच में उन्होंने CSK की ओर से खेलते हुए MI के खिलाफ 42 रन देते हुए 4 विकेट लिए थे। यह उनका प्लेऑफ मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। प्लेऑफ मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 166 रन बनाए थे।

#2 

रविचंद्रन अश्विन (21 विकेट)

पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने 24 प्लेऑफ मैचों में हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने 30.23 की औसत के साथ 21 विकेट लिए थे। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.52 की रही थी। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। अपने IPL करियर में उन्होंने 30.22 की औसत और 7.20 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 187 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

#3 

रविंद्र जडेजा (21 विकेट)

दिग्गज ऑलराउंडर जडेजा ने IPL में 23 प्लेऑफ मैचों में हिस्सा लिया है। क्रिकइंफो के मुताबिक, गेंदबाजी में उन्होंने 21.38 की औसत से 24 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन पर 3 विकेट लेना रहा। बल्लेबाजी में उन्होंने 16 की औसत के साथ सिर्फ 144 रन बनाए। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 27 रन रहा। वह कभी प्लेऑफ मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके।

Advertisement

#4 

मोहित शर्मा (20 विकेट)

मोहित शर्मा भी इस सूची में मौजूद हैं। उन्होंने प्लेऑफ मैचों में 15.8 की उम्दा औसत और 8.77 की इकॉनमी रेट से कुल 20 विकेट चटकाए हैं। IPL 2023 के दूसरे क्वालीफायर में मोहित ने GT का प्रतिनिधित्व करते हुए MI के खिलाफ 10 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। उनकी घातक गेंदबाजी के चलते GT ने मैच में 62 रन से जीत दर्ज की थी।

Advertisement