LOADING...
IPL 2026 में इन गेंदबाजों ने खर्च किए हैं सर्वाधिक रन, जानिए शीर्ष पर कौन
कगिसो रबाडा IPL 2026 में सर्वाधिक रन खर्च करने वाले गेंदबाज रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026 में इन गेंदबाजों ने खर्च किए हैं सर्वाधिक रन, जानिए शीर्ष पर कौन

Jun 03, 2026
02:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो गया है। इस संस्करण में बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आया और उन्होंने कुल 27,450 रन बना दिए। यह एक संस्करण में बने सर्वाधिक रनों का नया रिकॉर्ड है। यही कारण रहा कि कगिसो रबाडा से लेकर जसप्रीत बुमराह जैसे नामी गेंदबाजों भी बल्लेबाजों पर नकेल कसने में असफल रहे और काफी महंगे साबित हुए। ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2026 में किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं।

#1

कगिसो रबाडा - 626 रन

IPL 2026 में सर्वाधिक रन लुटाने का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप जीतने वाले गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम रहा है। वह इस संस्करण 17 मैचों में 21.58 की औसत और 9.68 की इकॉनमी रेट से सर्वाधिक 29 विकेट लेने में सफल रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने 40 छक्के और 60 चौके खोते हुए सर्वाधिक 626 रन भी लुटाए। वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए।

#2

मोहम्मद सिराज - 562 रन

सूची में GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दूसरे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने इस संस्करण 17 मैचों में 29.57 की औसत और 9.06 की इकॉनमी रेट से 562 रन खर्च किए। इस दौरान वह केवल 19 विकेट लेने में सफल रहे और सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 7वें नंबर पर रहे। इस दौरान वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 3 विकेट लेना रहा।

Advertisement

#3

जोफ्रा आर्चर - 559 रन

सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर तीसरे नंबर पर रहे हैं। उन्होंने इस संस्करण 16 मैचों में 23.36 की औसत और 9.31 की इकॉनमी रेट से 559 रन खर्च किए। वह 25 विकेट लेने में सफल रहे और सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे पायदान पर रहे। इस दौरान वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट लेना रहा।

Advertisement

#4

अंशुल कंबोज - 530 रन

सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने इस संस्करण 14 मैच की 14 पारियों में 25.23 की औसत और 10.52 की इकॉनमी रेट से 530 रन खर्च किए। वह 21 विकेट लेने में सफल रहे और सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में 5वें पायदान पर रहे। वह एक बार भी 4 या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 3 विकेट लेना रहा।

Advertisement