IPL में इन बल्लेबाजों ने 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगाए 2 शतक
क्या है खबर?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे ज्यादा 9 शतक लगाए हैं। उन्होंने IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में नाबाद 105 रन बनाए। यह लीग इतिहास में KKR के विरुद्ध उनके बल्ले से निकलने वाली दूसरी शतकीय पारी रही। इस बीच उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ 2 शतक लगाए।
#1
जोस बटलर बनाम KKR और RCB
जोस बटलर IPL के इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने 2 अलग-अलग टीमों के खिलाफ एक से ज्यादा शतक जड़े हैं। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 2022 और 2024 में RCB के खिलाफ क्रमशः 106* और 100* रन बनाए थे। बटलर ने KKR के खिलाफ 2022 में 103 और 2024 में 107* रन की पारियां खेली थी। कुल मिलाकर, इस विकेटकीपर बल्लेबाज के नाम IPL में 7 शतक दर्ज हैं।
#2
विराट कोहली बनाम KKR और गुजरात लायंस
कोहली अब बटलर के बाद ये कारनामा करने वाले सिर्फ दूसरे ही बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ लगातार 2 शतक (100* और 109) जड़े थे। उस सीजन में कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। इसके अलावा KKR के खिलाफ उन्होंने 2019 में 100 और 2026 में 105* रन बनाए हैं। कुल मिलाकर, कोहली के नाम अब IPL में 9 शतक हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं।
जानकारी
कोहली ने रन-चेज करते हुए अपना तीसरा शतक लगाया
क्रिकबज के अनुसार, कोहली ने IPL में रन-चेज के दौरान सर्वाधिक शतक (3) बनाने के बटलर के रिकॉर्ड की बराबरी की। इन दोनों के बाद बेन स्टोक्स का ने दूसरी पारी में खेलते हुए 2 शतक बनाए हैं।