LOADING...
टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 
ब्रूक ने सिर्फ 50 गेंदों में जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे तेज शतक 

Feb 25, 2026
08:34 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भी कई रोमांचक मैच खेले गए हैं। इस संस्करण में कुछ बल्लेबाजों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसी क्रम में कुछ बल्लेबाजों ने शतक लगाने में सफलता हासिल की। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सुपर-8 मैच में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाया। इस बीच टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज शतक (सबसे कम गेंदों में) लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

क्रिस गेल (47 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2016)

वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप 2016 के 15वें मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराया था। उस मैच में कैरेबियाई टीम ने जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को 18.1 ओवर में हासिल किया था। वेस्टइंडीज की जीत में क्रिस गेल की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। वह 48 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

#2 

क्रिस गेल (50 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2007)

टी-20 विश्व कप 2007 के पहले ही मैच में गेल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में 50 गेंदों में शतक लगाया था। जोहांसबर्ग में खेले गए मैच में पूर्व दिग्गज ने 57 गेंदों में 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए थे। उनकी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 17.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

#3 

हैरी ब्रूक (50 गेंद बनाम पाकिस्तान, 2026)

टी-20 विश्व कप 2026 के 45वें मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हराते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 164/9 का स्कोर बनाया, जिसमें साहिबजादा फरहान का अर्धशतक (63) शामिल रहा। जवाब में इंग्लिश टीम ने ब्रूक की पारी (100) की मदद से 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। ब्रूक ने 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 51 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

#4 

ब्रैंडन मैकुलम (51 गेंद बनाम बांग्लादेश, 2012)

टी-20 विश्व कप 2012 के 5वें मैच में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया था। उस मैच में मैकुलम ने 51 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 58 गेंदों में 123 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। उनकी पारी की मदद से कीवी टीम ने 191/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में बांग्लादेशी टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही थी।

Advertisement