टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 100 या उससे अधिक छक्के
क्या है खबर?
टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में आक्रामक बल्लेबाजी का चलन बड़ा है। इसी क्रम में बल्लेबाज टेस्ट में भी बड़े शॉट लगाने से भी पीछे नहीं हटते। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जो टेस्ट क्रिकेट में तेजी से रन बनाते हैं। पंत ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। इस बीच टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर का अंत 138 छक्कों के साथ किया था।
उन्होंने 122 टेस्ट मैच खेले और इसकी 219 पारियों में 34.46 की औसत से 7,273 रन बनाए थे।
इस बीच उन्होंने 182 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 24 अर्धशतक अपने नाम किए थे।
#2
ब्रैंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम भी इस सूची का हिस्सा हैं।
अपने समय के विस्फोटक बल्लेबाज रहे मैकुलम ने 101 टेस्ट में 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 31 अर्धशतक शामिल थे।
मैकुलम ने खेल के सबसे बड़े प्रारूप में 107 छक्के लगाए थे।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी मैकुलम के नाम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदो में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
#3
एडम गिलक्रिस्ट
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी टेस्ट क्रिकेट में आक्रामक बल्लेबाजी की थी।
यही कारण है कि उनका करियर स्ट्राइक रेट 81.95 का रहा था।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 100 छक्के लगाए थे।
उन्होंने 96 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 137 पारियों में उन्होंने 47.60 की औसत के साथ 5,570 रन अपने नाम किए थे।
1999 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले गिलक्रिस्ट ने 2008 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
#4
ऋषभ पंत
पंत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले गॉल टेस्ट के दौरान अपने 100 छक्के पूरे किए।
वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।
पंत टेस्ट में सबसे तेज छक्कों का शतक पूरा करने वाले बल्लेबाज बने हैं।
उन्होंने 51 मैचों और 89 पारियों यह मुकाम हासिल किया है।
उन्होंने इस मामले में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 130 पारियों में ऐसा किया था।