Loading...
अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये 3 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल
अफगानिस्तान के लिए खतरा साबित हो सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में ये 3 भारतीय खिलाड़ी कर सकते हैं कमाल

Sep 07, 2026
03:49 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम 13 सितंबर से अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी और तिलक वर्मा की उपकप्तानी वाली यह टीम तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगी। इस सीरीज को एशियाई खेल 2026 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में आइए जानतें हैं इस सीरीज में कौनसे 3 खिलाड़ी कमाल कर सकते हैं।

#1

वैभव सूर्यवंशी पर होगी सबकी निगाहें

15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में 237.30 की शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

सूर्यवंशी ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में 2 अर्धशतक लगाकर सीरीज का समापन किया और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया।

बाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारतीय पिचों से अच्छी तरह वाकिफ है। ऐसे में अफगान गेंदबाजों के लिए वह मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

#2

ईशान किशन ने भी हाल ही किया है शानदार प्रदर्शन

ईशान किशन एक और भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस साल टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

क्रिकइंफो के अनुसार, 2026 में 23 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 35.30 की औसत से बनाए गए उनके 812 रन किसी भी पूर्ण सदस्य टीम के खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक हैं।

उनके खाते में एक शतक और 6 अर्धशतक शामिल है।

दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी उन्होंने दोहरा शतक जड़ा है। ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ADVERTISEMENT

#3

शिवम दुबे का अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतर रहा है प्रदर्शन

ऑलराउंडर शिवम दुबे ने पिछले कुछ समय में टी-20 क्रिकेट में खुद को फिनिशर के रूप में स्थापित किया है।

साल 2026 में उन्होंने 36.09 की औसत और 166.96 की स्ट्राइक रेट से 758 रन बनाए हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी रास आता है।

इस टीम के खिलाफ 4 टी-20 मैचों में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। वह अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से भी टीम को अहम सफलताएं दिलाने में माहिर हैं।

ADVERTISEMENT