टी-20 क्रिकेट में इन 3 बल्लेबाजों के नाम दर्ज हैं 100 अर्धशतक, जानिए शीर्ष पर कौन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 7 विकेट से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इसमें GT के बल्लेबाज जोस बटलर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (60) खेली। यह उनके टी-20 क्रिकेट में 100वां अर्धशतक रहा। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। आइए अन्य खिलाड़ियों के बारे में भी जानते हैं।
#1
डेविड वार्नर - 116 अर्धशतक
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डेविड वार्नर के नाम दर्ज हैं। उन्होंने इस प्रारूप में कुल 116 अर्धशतक जड़े हैं। वह वर्तमान में संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 436 मैच खेले थे, जिसकी 435 पारियों में 36.96 की औसत और 140.61 की स्ट्राइक रेट से 14,121 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने 10 शतक और 116 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 135 का रहा।
#2
विराट कोहली - 107 अर्धशतक
इस सूची में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने इस प्रारूप में कुल 107 अर्धशतक जड़े हैं। वह वर्तमान में टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल 418 मैच खेले थे, जिसकी 401 पारियों में 42.09 की औसत और 134.97 की स्ट्राइक रेट से 13,722 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने 9 शतक और 107 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 122* का रहा।
#3
जोस बटलर - 100 अर्धशतक
इस सूची में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर अब तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस प्रारूप में कुल 100 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में कुल कुल 497 मैच खेले थे, जिसकी 468 पारियों में 35.05 की औसत और 146.31 की स्ट्राइक रेट से 14,021 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 100 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन का रहा है।