Loading...
न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलगी भारतीय टीम, जानिए पूरा शेड्यूल 
19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलगी भारतीय टीम, जानिए पूरा शेड्यूल 

Jun 03, 2026
09:33 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने अपने 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय मैचों के शेड्यूल की घोषणा की है। इसके अंतर्गत कीवी टीम अक्टूबर-नवंबर 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज की मेजबानी करेगी। ऐसे में भारतीय टीम 6 साल से ज्यादा समय के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड की धरती पर कोई टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आने वाली है। आइए इन सीरीज के कार्यक्रम पर एक नजर डालते हैं।

कार्यक्रम 

ऐसा है टी-20 और वनडे सीरीज का कार्यक्रम

22 अक्टूबर (गुरुवार)- पहला टी-20, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

24 अक्टूबर (शनिवार)- दूसरा टी-20, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

27 अक्टूबर (मंगलवार)- तीसरा टी-20, वेलिंगटन

30 अक्टूबर (शुक्रवार)- चौथा टी-20, ईडन पार्क, ऑकलैंड

1 नवंबर (रविवार)- पांचवां टी-20, सेडन पार्क, हैमिल्टन

4 नवंबर (बुधवार)- पहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंड

7 नवंबर (शनिवार)- दूसरा वनडे, एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

10 नवंबर (मंगलवार)- तीसरा वनडे, सेडन पार्क, हैमिल्टन

13 नवंबर (शुक्रवार)- चौथा वनडे, बेओवल, टौरंगा

15 नवंबर (रविवार)- पांचवां वनडे, बेओवल, टौरंगा

टेस्ट सीरीज 

19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज 

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अंतर्गत न्यूजीलैंड से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

सीरीज का पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा।

इसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से शुरू होगा।

इस टेस्ट की समाप्ति के साथ ही भारत के न्यूजीलैंड दौरे का अंत होगा।

भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर सभी प्रारूप की सीरीज खेलने वाली है।

ADVERTISEMENT

टेस्ट सीरीज 

भारतीय टीम ने 2020 में किया था न्यूजीलैंड का टेस्ट दौरा

भारतीय टीम ने 2020 में न्यूजीलैंड के दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट खेली थी, जिसमें विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था।

सीरीज के पहले टेस्ट को कीवी टीम ने 10 विकेट से जीता था।

इसके बाद दूसरे टेस्ट में मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। उस टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन ने की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

2009 से भारत ने न्यूजीलैंड में नहीं जीता है कोई टेस्ट

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की धरती पर डेढ़ दशक लम्बे अंतराल से कोई टेस्ट नहीं जीता है। भारत ने 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हैमिलटन टेस्ट को जीता था। 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से कब्जा जमाया था।

ADVERTISEMENT