Loading...
भारतीय टीम जापान के खिलाफ खेलेगी ऐतिहासिक टी-20 मैच, सुजुकी कप नाम से होगा मुकाबला 
भारतीय टीम जापान के खिलाफ खेलेगी मैच (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

भारतीय टीम जापान के खिलाफ खेलेगी ऐतिहासिक टी-20 मैच, सुजुकी कप नाम से होगा मुकाबला 

Sep 04, 2026
05:08 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम आगामी 22 सितंबर को सानो अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जापान क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौते टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। पहली बार ये दोनों टीमें अंतरराष्ट्रीय मैच में आमने-सामने होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (4 सितंबर) को ये आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है। मैच का नाम सुजुकी कप रखा गया है। यह भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75वें वर्ष के जश्न का हिस्सा होगा। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

BCCI ने जारी किया बयान 

BCCI ने अपने बयान में कहा, "यह मैच 'स्पोर्ट 75' पहल का पहला कदम होगा। यह पहल जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई है। इसका मकसद खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच लोगों के आपसी आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखना है।"

बयान 

इस मौके पर क्या बोले देवजीत सैकिया? 

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, "BCCI को इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है। भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से दोस्ती और रिश्ते रहे हैं। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न में क्रिकेट भी शामिल होगा। हम इस मैच को मुमकिन बनाने की कोशिशों के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का शुक्रिया अदा करते हैं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT